निरहुआ और आम्रपाली ने इस गाने पर मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो 1
हमारे देश में बॉलीवुड गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और इसके साथ में भोजपुरी गानों को भी सुना जाता है। इसके अलावा आप इन गानों को शादी या पार्टी में सुनते और लोगों को उस पर डांस करते देखते होंगे। इसके अलावा ये सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेड करते हैं।
इस वजह से ही भोजपुरी स्टार्स की फैन फालोइंग बढ़ गई है। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यदि यह जोड़ी किसी गाने या फिल्म में आती है तो उसका हिट होना तय माना जाता है। उनके गाने भी काफी ज्यादा ट्रेंड करते हैं।
बहुत पुराना गाना हुआ वायरल
इस समय उनका एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। हम इन दोनों के पुराने गाने की बात कर रहे हैं, निरहुआ और आम्रपाली दुबे की एक फिल्म जय वीरू बहुत समय पहले आई थी। इसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर कुछ गाने फिल्माए गए थे।
इस भोजपुरी जय वीरू फिल्म का सबसे मशहूर गाना अंजोर करे इंडिया में कुछ ज्यादा ही अच्छे तरीके से बनाया गया है। जिसको सुनना और उस पर डांस करना लोग आज भी पसंद करते हैं, ये गाना आज भी पार्टियों में बजाया जाता है।
इस गाने पर मचाया धमाल
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को डांस करते देख सकते हैं। इसमें दोनों ने जोरो शोरो से डांस किया और मौका मिलने पर एक दूसरे से मजे भी लिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अंजोर करे इंडिया गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के चैनल से शेयर किया गया था। इस गाने को आए चार साल से ज्यादा हो चुका हैं और अब तक इस गाने को करीब साढ़े चार मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
बता दें कि इस गाने को सत्रह हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। तो वहीं इस गाने पर कमेंट की संख्या काफी कम है जो कि केवल चार सौ के आस पास है।