इस ख़ास नस्ल की बकरी बना देती है लखपति, गाय-भैंस से ज्यादा देती है दूध
आप जनते ही होंगे की हमारे देश में दूध की क़ाफीज्यादा खपत होती है। शायद ही ऐसा कोई घर होता हो, जिसमें दूध न आता हो। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान लोग खेती के साथ ही पशुपालन भी करते हैं। इस प्रकार के किसान लोग गाय, भैंस तथा बकरी का दूध बेचकर अच्छा मुनाफ़ा कमाते हैं। इस प्रकार के इन लोगों के दैनिक खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं।
आज के समय में युवा वर्ग के लोग भी पशु पालन की और काफी बढ़ रहें हैं और इसी को देखते हुए विभिन्न राज्य सरकारें पशु पालन पर काफी सब्सिडी भी प्रदान कर रहीं हैं। यदि आप भी बकरी पालन करना चाहते हैं तो आपको यहां हम बकरी की ऐसी नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जिसको पाल कर आप मोटा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
पालें बीटल नस्ल की बकरी
आपको बता दें की बकरी की भी बहुत सी नस्लें होती हैं। जिनके गुण अलग अलग होते हैं। यदि आप बीटल नस्ल की बकरी को पालते हैं तो इससे आपको काफी लाभ होता है। इस नस्ल की बकरी आपको काफी भरपूर मात्रा में दूध देती है। डॉ इंद्रजीत वर्मा कहते हैं की बकरी की यह नस्ल काफी उन्नत मानी जाती है और इसका दूध उत्पादन भी काफी ज्यादा होता है। अतः इसको पाल कर अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है।
जान लें खासियत
आपको जानकारी दे दें की इस नस्ल की बकरी डेयरी तथा मांस दोनों के लिए ही अच्छी मानी जाती है। इसके चमड़े से काफी सामान बनाये जाते हैं, जिनकी डिमांड बाजार में काफी होती है। इस नस्ल की बकरी सर्वाधिक पंजाब तथा हरियाणा में पाई जाती है। इसको अमृतसरी बकरी के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसे करें पहचान
जानकारी दे दें की बीटल नस्ल की बकरी के पैर लंबे होते हैं तथा कान लटके हुए होते हैं। इसके सींग पीछे की और घुमावदार होते हैं तथा पूंछ पतली होती है। इसके बकरे का वजन 50 से 60 किग्रा होता है तथा लंबाई 86 सेमी तक होती है वहीं मादा का वजन 35 से 40 किग्रा तक होता है तथा लंबाई 71 सेमी तक होती है। इस नस्ल की बकरी आपको प्रतिदिन 2 से 3 लीटर तक दूध देती है। स्तनपान की अवधी में भी यह बकरी . 5 से 1.9 लीटर तक दूध प्रदान करती है।