इजरायल में मरे हुए सैनिकों के स्पर्म को किया जा रहा सुरक्षित, जानिए ऐसा क्यों कर रही सरकार
![इजरायल में मरे हुए सैनिकों के स्पर्म को किया जा रहा सुरक्षित, जानिए ऐसा क्यों कर रही सरकार](https://newspaperportal.com/wp-content/uploads/2024/08/इजरायल-में-मरे-हुए-सैनिकों-के-स्पर्म-को-किया-जा-780x470.png)
नई दिल्ली। इजरायल और हमास की जंग थमने का नाम ही नही ले रही है। करीब नौ महिने का समय बीत जाने के बाद भी दोनों देश की सेनाएं एक दूसरे पर हावी है। इस जंग में अब तक दोनों देशों की ओर से 40 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके है। जिसमें मरने वालों की लिस्ट में इजरायल के 700 ज्यादा सैनिक शामिल हैं। इजरायल सरकार भले ही अपने सेना को बचाने में असमर्थ रही हो ,लेकिन अब वो मरे हुए सैनिकों के स्पर्म को सुरक्षित करने का काम जरूर रही है। अब तक सराकर की ओर से 170 से ज्यादा इजरायली सैनिकों के स्पर्म सुरक्षित किए जा चुके हैं, अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि इजरायल की सरकार इससे क्या करना चाह रही हैं।
क्यों निकाल रही मृत सैनिकों का स्पर्म
हमास के साथ हो रही जंग में जान गंवाने वाले जवान से लेकर आम नागरिकों के स्पर्म को सुरक्षित रखने का मकसद यह है कि इस स्पर्म के जरिए वो भविष्य में उनके बच्चे पैदा कर सकते हैं। द इजरायल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब भी कोई सैनिक मौत की नींद सोता है उसके तुंरत बाद आर्मी उनके परिवार वालों को इन्फॉर्म करती है और उनसे पूछती है कि क्या वे लोग उनके स्पर्म को रिट्रीव करवाना चाहते हैं। यदि परिवार की सहमति होती है तो मौत के 24 घंटे के भीतर परिवार की लिखित सहमति के बाद मृत शरीर से शुक्राणु निकाल लिए जाते है। अब लोग इस बात से खुश हो रहे है बेटे की जान जाने के बाद भी उसकी संतान को पैदा किया जा सकता है जिसके बाद से स्पर्म रिट्रीवल करने वाले परिवार की संख्या तेजी सी बढ़ रही हैं।
सैनिकों के बच्चों को जन्म देने के लिए महिलाएं भी तैयार
जब सरकार ने इसके लिए पहली बार स्पर्म कलेक्ट किया तो लोगों ने इसे ठीक नही समझा, लेकिन बाद में इसकी अहमियत पता चलने के बाद परिवार आगे आ रहा है। इसमें ऐसे लोगों के भी स्पर्म निकाले जा रहे है जिनकी उम्र काफी कम थी यहां तक कि उनका रिलेशन किसी के साथ हुआ तक नही था। अब स्पर्म रिट्रीवल की प्रक्रिया के लिए तैयार किया गया कैंपेन तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कैंपेन का मकसद है कि जंग में जान गंवाने वाले सैनिकों के स्पर्म से फिर नया जीवन तैयार हो। यह कैंपेन से लोगों की उम्मीदे भी बढ़ी है जिसके चलते लोग तेजी के साथ आगे आकर इसका सपोर्ट कर रहे है। इतना ही नही इस कैंपेन के तहत महिलाएं और लड़कियां भी सैनिकों के बच्चों को पैदा करने के लिए खास भूमिका निभा रही हैं।
मौत के बाद कैसे निकाला जाता है स्पर्म?
एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी इंसान की मौत के बाद उनका स्पर्म रिट्रीव करना है, तो इसके लिए उनके अंडाशय में चीरा लगाकर उस कोशिकाओं के हिस्से को निकाला जाता है जिसमें जीवित शुक्राणु कोशिकाएँ होती है जिसे निकलकर लैब में फ्रीज कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को करना मौत के 24 घंटे के भीतर करना संभव है। तभी इसका उपयोग किया जा सकता है।