Yamaha RX 100 की क्या हो सकती है फिर से वापसी, जान लें क्या है अंदर की बात

आपको पता होगा ही की हमारे देश में Yamaha की बाइकों को काफी पसंद किया जाता है। युवा वर्ग के लोग इस कंपनी की बाइकों को काफी पसंद करते हैं। भारत में Yamaha की बाइकों का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं। आपको पता होगा ही 90 के दशक में Yamaha की RX 100 बाइक को काफी पसंद किया जाता था।
आज भी लोग इस बाइक के दीवाने हैं। जानकारी दे दें की इस बाइक की जबरदस्त स्पीड इसकी खासियत थी, जिसके कारण इस बाइक को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन बाद में आये ईंधन के नॉर्म्स के कारण इस बाइक को बैन कर डाला गया था हालांकि अब यह माना जा रहा है की यह बाइक भारतीय बाजार में नए लुक तथा नए फीचर्स के साथ फिर से वापसी करेगी। इस तथ्य के पीछे आखिर क्या कारण हैं, आज हम आपको इसके बारे में ही आपको यहां जानकारी दे रहें हैं।
इसलिए हुई थी बैन
जानकारी के लिए आपको बता दें की नए ईंधन नॉर्म्स आ जाने के कारण टू स्ट्रोक बाइकों को बैन कर दिया गया था। इस समय बीएस नियमों को सरकार ने जारी कर दिया था। Yamaha RX 100 के बारे में ऐसा भी कहा जाता था इस बाइक का यूज चोर तथा बदमाश लोग भी इसकी तेज स्पीड के कारण खूब करने लगे थे। 80 के दशक में भी इस बाइक को काफी पसंद किया जाता था। उस समय पिकअप के मामले में इससे बेहतर बाइक कोई नहीं आती थी।
इस कारण हुई थी प्रसिद्ध
बता दें की Yamaha RX 100 बाइक के फेमस होने के पीछे के कारण था इसका हल्का वजन का होना तथा इसकी तेज रफ़्तार का होना। इस बाइक में 98 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया था। जो की काफी जबरदस्त था। बता दें की 1989 में इस बाइक की कीमत मात्र 19 हजार रुपये थी। जो की आज के अच्छे स्मार्टफोन की कीमत से भी कम है।
फिल्मों में किया जाता था इस्तेमाल
फिल्मों में भी इस बाइक को काफी इस्तेमाल किया गया है। बड़े पर्दे पर इस बाइक की हीरो के साथ एंट्री दर्शकों का दिल जीत लेती थी। इसी कारण इस बाइक के प्रति लोगों की दीवानगी काफी बढ़ी थी। बहुत सी फिल्मों में इस बाइक का इस्तेमाल किया गया है। अब यदि इस बात को किया जाए की यह बाइक फिर से बाजार में आएगी या नहीं तो बता दें की कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की है हालांकि जानकार लोगों है की कंपनी अभी इस बाइक पर कार्य कर रही है।