Viral Video: जयमाला के लिए गई दुल्हन ने जब देखी दूल्हे की सूरत, रो रोकर हुआ बुरा हाल,वायरल हुआ वीडियो 1

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के वीडियो इस समय ट्रेंड में बने हुए है। जहां कभी शादी के वीडियो तो कभी शादी के दौरान मंत्र के वीडियो वायरल होते नजर आते है। कभी दूल्हे को जयमाला के स्टेज पर नांचते हुए भी देखा गया है। लेकिन इस समय वायरल हो रहा वीडियो कुछ और ही बंया कर रहा है। जिसमें दुल्हन रोती नजर आ रही है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गये इस वीडियो में जयमाला के लिए जैसे ही दुल्हन स्टेज पर पहुंचती है, उसकी नजर जैसे ही दूल्हे पर पड़ती है। सके रोरोकर बुरा हाल हा जाता है। गोरी-चिट्टी दुल्हन की शादी एक सांवले रंग का दूल्हे से कराई जा रही है।हालाकि इसके कारणों का पता नही है कि दुल्हन स्टेज पर क्यो रो रही है।
वहां मौजूद महिलाएं भी दुल्हन से रोने की वजह पूछती नजर आ रही हैं, लेकिन दुल्हन कोई जवाब नहीं देती है। परिजन भी स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को रोने से मना करते है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन कुर्सी पर बैठे हुए हैं साथ में दुल्हन की 2 बहनें भी बैठी हुई हैं। दुल्हन मेकअप के साथ जहां बेहद खूबसूरत दिख रही है, तो वहीं दूल्हा सांवले रंग में अलग नजर आ रहा है। और इसी रंग को देख दुल्हन बेसुध हो जाती है। दुल्हन के इस व्यवहार से उसकी बहनें भी हैरान हो जाती है. उन्हें भी कुछ समझ में नहीं आता है कि आखिर बहन के यू अचानक रोने का कारण क्या है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को वायरल क्लिप नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. हालांकि, यह वीडियो किस जगह का है इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।