Video: लड़की के साथ डांस करना लड़के को पड़ा भारी, मां ने बीच स्टेज पर आकर कर दी लड़के की धुनाई, वायरल हो रहा वीडियो 1

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के युग में आए दिन एक से एक बढ़कर रील और वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी अजीबोगरीब वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई झगड़े का वीडियो देखने को मिलता है। कभी-कभी तो पति-पत्नी का झगड़ा सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होने लगता है। लेकिन इसके बीच एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हंसने को मजबूर हो जाएंगें।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है बार जैसे एक कमरे में एक यंग लड़का लड़की के बाहों में बांह डालकर डांस करता है। ये कपल अपने रोांस में इतने मशगूल हो जाते है कि आने वाली इस आहट का अंदाजा भी नही लगा पाते है।तभी दोनो ंके डांस के बीच एक महिला बुरखा पहन करअंदर आती है और अंदर आते ही डांस कर रहे युवक पर टूट पड़ती है। इतना ही नही महिला पैरों से चप्पल उतार कर लड़के की दनादन पीटाई करने में लग जाती है।
आपको बता दें वायरल वीडियो दरअसल मां बेटे का है मां बेटे को किसी लड़की के साथ डांस करता देख चप्पलों से पिटाई करने लगती है। मां की चप्पल से मार खाते हुए लड़का किसी तरह से बचकर भाग निकलता है। हाल में मौजूद लोग इस घटना से हक्के-बक्के रह जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पूरे हॉल में सन्नाटा पसर जाता है।
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद पुरे सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने मां और बेटे दोनों की तारीफ की। मां के द्वारा बेटे की चप्पल से पिटाई का यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम के butterfly__mahi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा गया है “ऐसा सिर्फ माँ ही कर सकती है।” इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 43 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो में कई कमेंट भी आए हैं कुछ लोगों ने इसे मां का आशीर्वाद बताया तो कुछ लोग इसे बीवी का प्रसाद कह कर कमेंट किया है।