Sawan 2024: देवों के देव महादेव इन राशियों पर बरसाते है विशेष कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता 1

नई दिल्ली। आज यानि, 22 जुलाई से सावन माह की शुरूआत हो चुकी है। और इस साल पड़ने वाले सावन सोमवार कई शुभ संयोग बन रहे है। जो भक्तों के लिए वरदान बनकर साबित हो सकते है। इन शुभ योग में महादेव संग मां पार्वती की पूजा करने से भक्तों के सारे काम असानी से पूरे होगें। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव को कुछ राशियां बेहद प्रिय हैं। और इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा हमेशा बरसती है। आइए जानते है उन खास राशियों के बारे में..
मेष राशि
भगवान शिव को मेष राशि काफी प्रिय है। इस लिए इस राशि के जातकों के लिए सावनसोमवार काफी फलदाई साबित होने वाला है। इस महिनें आपका दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है। वर्तमान समय में धन के कारक देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। अतः सावन में मेष राशि के जातकों को विशेष धन लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के आराध्य जगतधारिणी मां जगदम्बा हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर मां की शक्ति के साथ साथ भगवान शिव की विशेष कृपा बरसना स्वाभाविक हैं। सावन का महीना वृषभ राशि के लिए शुभ साबित होने वाला है। वर्तमान समय में गुरु और मंगल दोनों ग्रह वृषभ राशि में विराजमान हैं। इसलिए आपके हर काम मंगलमय रहेगें।
कर्क राशि
सावन का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए अति शुभ रहने वाला है। इस समय सूर्य देव और शुक्र देव कर्क राशि में उपस्थित हैं। वहीं, गुरु और मंगल की भी शुभ दृष्टि कर्क राशि पर पड़ रही है। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। इस राशि के आराध्य देवों के देव महादेव भगवान शिव हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है।
तुला राशि
तुला राशि की आराध्य देवीशक्ति मां पार्वती हैं। इस राशि के लिए सावन का महीना नौकरी और कारोबार के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं।जो आने वाली हर परेशानियों को हर लेते है। सावन के महीने में तुला राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।