Fashion

Paris Olympics 2024, Indian Hockey Team के इस खिलाड़ी पर लग गया Ban, होंगे सेमी फाइनल से बाहर

Paris Olympics 2024 में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। लेकिन लोगों को इंडियन हॉकी टीम से काफी उम्मीदें हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के एक मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया और अपनी जगह सेमीफाइनल में सुनिश्चित कर ली है। लेकिन इस बीच भारतीय हॉकी टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। लोगों के द्वारा उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अब यह सेमीफाइनल में नजर नहीं आएंगे।

रोहिदास भारतीय हॉकी टीम के स्टार डिफेंडर है। मगर इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की तरफ से उनपर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। ऐसे में ओलंपिक सेमीफाइनल में अगर रोहिदास नहीं खेलेंगे तो भारतीय टीम का डिफेंड कमजोर हो जाएगा। इस पर हॉकी इंडिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है उन्होंने बताया है कि वह इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के खिलाफ अपील करेंगे।

बैन लगने का क्या है मामला

किसी खिलाड़ी पर बैन लगा एक बहुत बड़ी बात होती है। यह पूरा मामला भारत और जर्मनी का क्वार्टर फाइनल मुकाबले से शुरू हुआ है। इस मैच के दौरान 17वें में मिनट पर अमित को रेड कार्ड दिखा दिया गया। हॉकी इंडिया ने इसके खिलाफ शिकायत भी की और यह पूरा मामला चर्चा में आ गया।

भारत जर्मनी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कुछ विवादों से भरा रहा। मुकाबला के दूसरे क्वार्टर यानी 17वें में मिनट में अमित रोहिदास को मैदान अंपायर की तरफ से रेड कार्ड दिखा दिया गया। ऐसा तब हुआ जब अमित का स्टीक वील जर्मनी के कैललन के चेहरे पर लगा। वीडियो अंपायर का मानना है कि अमित ने यह जानबूझकर किया है, उसके बाद मैदान अंपायर के साथ विचार विमर्श करके अमित को रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके बाद 43 मिनट तक भारतीय खिलाड़ियों को केवल 10 खिलाड़ियों के साथ हॉकी का खेल खेलना पड़ा।

इंडिया हॉकी ने इसकी शिकायत भी की है। भारतीय खिलाड़ियों का कहना है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया है इस वजह से अंपायर को येलो कार्ड दिखाना चाहिए था।

इसके बाद भी भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन रहा

अमित को इस तरह रेड कार्ड दिखाकर मैथ से बाहर कर देना भारतीय खिलाड़ियों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने एक बहुत ही जबरदस्त वापसी की। रेड कार्ड के बावजूद भारतीय हॉकी टीम ने इतना धांसू प्रदर्शन किया कि सब उनके फैन हो गए। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 22 में मिनट पर एक बेहतरीन गोल करके ग्रेट ब्रिटेन से 1–0 से आगे हो गए। लेकिन ग्रेट ब्रिटेन के लि मॉर्टन ने भी 27 में मिनट पर एक गोल दाग कर मैच को ड्रॉ कर दिया।

इसके बाद मुकाबला शूटआउट पर चला गया। भारतीय हॉकी टीम के गोलकी पर श्रीजेश ने बहुत सारे गोल बचाए। आखिर में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सूझबूझ और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम ने 4– 2 से यह मैच अपने नाम कर लिया।

अब आगे का मामला क्या है

इस मैच के खत्म होने के बाद इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन और इंडियन हॉकी के बीच काफी लंबा विचार विमर्श चला। वर्तमान समय में इसका स्पष्ट नतीजा नहीं निकल पाया है भारतीय टीम ने कहा है कि इसके लिए वह इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन में आगे अपील करेंगे।

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन का मानना है कि अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगना चाहिए। भारतीय टीम यह नहीं चाहती है क्योंकि इससे इंडियन हॉकी टीम सेमी फाइनल के लिए कमजोर हो जाएगी। रोहिदास एक बहुत ही मजबूत डिफेंडर है जिनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन मामले की जांच अभी जारी है। भारत का अगला मुकाबला अर्जेंटीना और जर्मनी के बीच के क्वार्टर फाइनल विजेता से होने वाला है। भारतीय हॉकी टीम इस बार ओलंपिक के फाइनल में जा पाएगी या नहीं यह देखना रोचक हो गया है।


[ad_2]

newspaperportal

An newspaperportal website is a platform dedicated to sharing information, insights, resources, and discussions related to various aspects of education. These websites serve as valuable resources for students, teachers, parents, educators, and anyone interested in learning about different newspaperportal topics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button