Nag Panchami 2024: जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए नाग पंचमी के दिन ऐसे करें पूजा, प्रसन्न होंगे नाग देवता
नई दिल्ली। Nag Panchami 2024: सावन का महीना शुरू होते ही त्यौहारों की बाढ़ लगना शुरू हो जाती है। एक के बाद एक त्यौहार आना शुरू हो जाते है। सावन के दौरान सबसे पहले त्यौहार की शुरूआत नागपंचमी से होती है। जो 9 अगस्त को मनाई जाने वाली है। यह त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान से की जाती है। मान्यता है कि साल भर में एक बार आने वाले इस त्यौहार में नाग देवता की उपासना सही तरीके से करने से साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन पूजा के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसका उल्लघन करने से साधक शुभ फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। आईए जानते है इसके बारे मे..
नाग पंचमी के दिन रखें खास बातों का ध्यान
नाग पंचमी के दिन साधक को सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करने के बाद मंदिर में जाकर चांदी के नाग और नागिन का दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को राहु और केतु के कष्टों से छुटकारा मिलता है।
नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग और नागिन का दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे कालसर्प दोष दूर होते है। इसके अलावा साधक को नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध अर्पित करना चाहिए। इससे भय दूर होता है और परिवार के सदस्यों को सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग के साथ नाग देवता पर दूध अर्पित करने के लिए तांबे के पात्र का नही बल्कि पीतल से बने पात्र को उपयोग करना चाहिए।
इस दिन पूजा के समय नुकीली चीजों के इस्तेमाल नही करना चाहिए। इससे नाग देवता क्रोधित हो सकते हैं।
नाग पंचमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 09 अगस्त को मध्य रात्रि 12 बजकर 36 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 अगस्त को देर रात्रि 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त को मनाया जाएगा।