Guruwar Ke Upay: मालामाल कर देगा गुरूवार का ये छोटा सा उपाय
हमारी कुंडली में गुरु का मजबूत होना बहुत ही जरूरी माना जाता है। अगर किसी कारण से हमारी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर स्थिति में है तो ऐसे में ज्योतिष हमे गुरु को मजबूत करने की सलाह देते है। अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो चूका है तो उसे धन संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा भी काफी सारी समस्या से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन आप कुछ आसान तरीके से गुरु को मजबूत बनाकर मालामाल बन सकते है। आज हम गुरूवार के कुछ उपाय बताने वाले है जिसे आजमाकर आप गुरु को मजबूत बनाकर मालामाल बन सकते है।
गुरूवार के उपाय
गुरूवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी है। इसके बाद हल्दी की सात गांठ भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करनी है। अब हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख लेनी है। यह उपाय करते ही आपके जीवन से धन की कमी दूर होती है। आपको नियमति रूप से पैसा आना शुरू हो जाता है।
आर्थिक तंगी के लिए गुरूवार का उपाय
अगर आप जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे है। मेहनत करने के बाद भी मेहनत का फल नही मिल रहा है। परिवार पैसो की वजह से दुखी है। यह सब आर्थिक स्थिति होने पर आप गुरूवार का एक और उपाय कर सकते है। इसके लिए आपको गुरूवार के दिन प्रात:काल उठकर नाहने वाले पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लेना है। इसके बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करने है क्योंकि यह पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना जाता है।
इसके बाद एक लोटा पानी लेकर उसमे चुटकी हल्दी मिलाकर यह पाने केले के पौधे को अर्पित करना है। इससे के बाद नीचे बताये गए मंत्र का जाप करना है।
जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित:
पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:।
सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चापरे सप्ताङ्कद्विभव:
शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।।
गुरूवार का यह उपाय करने से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और भगवान विष्णु के आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।