Alto और S-Presso अब और भी सेफ, जोड़े नये सेफ्टी फीचर, कीमत वही

मारुती देश की नंबर वन फॉर व्हीलर निर्माता कंपनी मानी जाती है। इस कंपनी की काफी सारी मॉडल की गाड़ियां आपको भारतीय सडको पर दौड़ती हुई नजर अ जाएगी। कंपनी हमेशा से ही बेस्ट फीचर्स वाली कार को पेश करती है। अगर बात की जाए मारुती की Alto और S-Presso कार के बारे में तो यह दोनों ही कार कंपनी की सस्ती और अच्छी बिकने वाली कार मानी जाती है। कंपनी ने इन दोनों कार में भी भर भर के फीचर्स दिए है। लेकिन Alto और S-Presso कार के सेफ्टी फीचर्स में अभी तक कमी थी। कंपनी ने अब जाकर इस कंपनी को पूरा क्या है। अब मारुती की Alto और S-Presso कार में और ज्यादा अच्छा सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलने वाला है।
मारुती ने Alto और S-Presso में जोड़े न्यू सेफ्टी फीचर्स
मारुती कंपनी ने अपनी दो सबसे सस्ती बिकने वाली कार में अब न्यू सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। कंपनी ने Alto और S-Presso में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम प्लस (ESP) फीचर्स को जोड़ा है। इससे यह दोनों कार और भी सेफ हो चुकी है। वैसे तो अभी तक Alto और S-Presso कार कंपनी की अच्छी सेल होने वाली कार मानी जाती है। लोगो ने इन दो कार को भर भर के प्यार दिया है और पसंद किया है। लेकिन अब सेफ्टी फीचर्स जोड़ने के बाद ग्राहकों को और ज्यादा सुरक्षा फील होने वाली है। इस वजह से लोगो का प्यार Alto और S-Presso के प्रति ज्यादा बढ़ सकता है।
नही की कीमत में बढ़ोतरी
दिलचस्प बात यह है की इतना हाई और तगड़े लेवल का सेफ्टी फीचर्स लगाने के बाद भी इन दोनों कार की कीमत में कोई इजाफा नही किया गया है। कार की कीमत वही रहने वाली है जो पहले थी। इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होने वाला है। सेफ्टी फीचर्स में इजाफा किया गया है लेकिन कीमत वही रहने वाली है। इन दोनों कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुती के शो-रूम में विजिट करे।