Fashion

आसमान में उड़ने वाली मछली, हवाईजहाज की तरह उड़ने का अनोखा करतब

मछली एक ऐसा जीव है जो पानी में ही पैदा होती है और पानी में रहकर की अपना जीवन व्यापन करती है। मछली बिना पानी के रह ही नही सकती है। अगर आप मछली को पानी से कुछ मिनटों के लिए भी निकाल लेते है तो वह जिंदा नही रह पायेगी। पानी ही मछली का जीवन है। आपने अभी तक पानी में रहने वाली मछली देखि होगी। इसमें कोई बड़ी बात नही है। लेकिन अब हवा में उड़ने वाली मछली भी देखने को मिल रही है। जी हां, कुदरत का करिश्मा तो देखिये अब हवा में उड़ने वाली मछली भी देखने को मिल रही है। जिसे फ्लाइंग फिश के नाम से जाना जाता है।

हवाईजहाज की तरह उडती मछली

इन दिनों सोशल मिडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे मछली पानी से ऊपर उडती हुई दिख रही है। यह हमारे लिए कोई करिश्मा से कम नही है क्योंकि हम लोगो ने आज दिन तक हवा में उड़ने वाली मछली को नही देखा है। यह मछली पानी से ऊपर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उडती है। इस वजह से ही इस मछली को फ्लाइंग फिश के नाम से जाना जाता है। हालाँकि यह पक्षी की तरह आसमान में ज्यादा उंचाई पर उड़ नही पाती है लेकिन पानी की सतह से थोडा ऊपर तक उड़ सकती है। कुछ मछली पानी से 650 फीट की ऊंचाई तक भी उड़ने की क्षमता रखती है।

खुद के बचाव के लिए उडती है फ्लाइंग फिश

दरअसल फ्लाइंग फिश को कुदरत ने अनमोल भेट दी है। वैसे तो यह मछली हमेशा ही पानी में रहती है। लेकिन पानी में अगर कोई अन्य जीव इस मछली का शिकार करने के लिए आता है तो यह मछली अपने बचाव के लिए पानी से ऊपर उडती है। पानी से ऊपर उड़ने के लिए वह अपने पंख को फडफडाती है और तेजी के साथ उड़ने लगती है। जब मछली शिकार होने से बच जाती है तब पानी में चली जाती है। लेकिन यह मछली हमारे लिए कोई अजूबे से कम नही है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आसमान में उड़ना गजब बात मानी जा सकती है।

[ad_2]

newspaperportal

An newspaperportal website is a platform dedicated to sharing information, insights, resources, and discussions related to various aspects of education. These websites serve as valuable resources for students, teachers, parents, educators, and anyone interested in learning about different newspaperportal topics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button