सांप से भी ज्यादा ज़हरीली है ये मछली, एक बूंद ज़हर से खत्म हो जाएगा एक शहर, मात्र छूने से हो जाती है मौत! 1

नई दिल्ली। समुद्र की लहरों के अंदर कई तरह के जीव जंतु देखने को मिलते है। जिनमें आपको एक से बढ़कर एक रंग बिरंगी मछलियों की प्रजाति देखने को मिलेगी। जिनमें से कुछ मछलियां को लोग बेहद शौक से खाते है। खासतौर पर सी-फूड खाने वालों के लिए इस समुद्री सतह पर तरह-तरह की मछलियां खाने को मिल जाती है। लेकिन इन मछलियों की प्रजाति में कुछ करेंट देने वाली, तो कुछ जहर उगलने वाली मछलिंया भी होती है। जिनका जहर सांप ही नही, साइनाइड से भी तेज़ होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही ज़हरीली मछली के बारे में बताने जा रहे है जिसके एक बूद जहर से पूरा शहर बर्बाद हो जाएगा।
अक्सर हमने सांप के जहर से मरते लोग देखे हैं। लेकिन अब सांप से भी तेज एक ऐसी मछली है जिसके शरीर में ही इतना तेज जहर होता है कि इसे छूने मात्र से इसांन मौत के आगोश में सो जाता है। इस मछली का नाम स्टोनफिश है। जिसका शरीर पत्थर जैसे होने का कारण से यह नाम दिया गया है।
दुनिया की सबसे ज़हरीली मछली
पत्थर की आकृति के समान दिखने वाली इस जीव को लोग असानी से नही पहचान पाते है। इसलिए जैसे ही कोई जीव इसके संपर्क में आता है, वैसे ही वो इसके शरीर से निकलने वाले ज़हर की चपेट में आकर मर जाता है। गलती से इसके शरीर को जो छू लेता है वैसे ही मौत हो जाती है। इस स्टोन फिश की बॉडी से न्यूरोटॉक्सिन नाम का विष निकलता है, जो लोगों की मौत की वजह बनता है।
बूंद भर ज़हर है साइनाइड से भी तेज़ …
विशेषज्ञों के मुताबिक इस मछली के ज़हर की गति काफी तेज़ होती है। महज 0.5 सेकंड में इसका विष निकलने लगता है। अगर सके शरीर की एक बूंद भी किसी शहर के पीने के पानी में गिर जाए तो पूरा शहर मौत के आगोश में सो जाएगा।