15 साल की लड़की से घिरे सपा नेता, बीजेपी और सपा नेता के ये हैं आरोप 1

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव का ऐसा चेहरा सामने आया है। जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है। इस नेता ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की थी जिसके बाद पुलिस ने आधी रात को इस नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 15 साल की यह बच्ची सपा नेता के पास नैकरी मांगने के लिए गई थी। तभी नेता ने नौकरी देने का फायदा उठाकर उसके साथ यह गंदा खेल खेलने की कोशिश की थी। अपने ऊपर लगे आरोप पर आरोपी नवाब सिंह ने इसे साजिश करार दिया है।
आरोपी ने नवाब सिंह के इन कारनामों का पिटारा खुलने के बाद समाजवादी पार्टी ने किनारा कर लिया है। और कन्नौज सपा के जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि नवाब सिंह यादव इस समय समाजवादी पार्टी में नहीं है। इसलिए इस घटना से सपा पार्टी को बदनाम करना गलत है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है
वहीं दूसरी ओर पार्टी की नेता जूही सिंह ने कहा कि मात्र उम्र 15 साल की उम्र की लड़की किस तरह नौकरी की तलाश में थी। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता और आरोपी का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की है।
इस घटना की जांच पड़ताल करने के बाद यह बात भी सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि लड़की 15 साल नवाब सिंह को काफी समय से जानती थी। क्योकि सुबह दोनो के बीच काफी देर तक फोन पर बात हुई थी। रात में अचानक 112 नंबर करके इस घटना की खबर दी जाती है। इसलिए इस मामले की सच्चाई सामने लागने के लिए नार्को टेस्ट का होना काफी जरूरी है। हम किसी पर वास्तविक आरोप लगाने से पहले ठोस सबूत की भी मांग करते हैं। न्याय सबके साथ करना होगा…”