विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

[ad_1]
सहारनपुर-विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ एडवोकेट ने कहा उपभोक्ताओं के बेहतर संरक्षण के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक होना बेहद जरूरी है जिसके लिए जहां एक और सरकार कानून बनाकर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों को मजबूती प्रदान कर रही है वहीं दूसरी तरफ हमारा संगठन उपभोक्ताओं को जागरूक करने का कार्य बड़े ही जोरों शोरों के साथ कर रहा है।
डॉ शाज़िया नाज़ आज यहां सहारनपुर में मोहल्ला चावरबरदारान नाम संगठन की एक आवश्यक बैठक को संबोधित कर रही थी उन्होंने कहा संगठन 8 राज्यों में अपनी इकाइयां स्थापित कर चुका है तथा सहारनपुर सिटी में भी कमेटी का विस्तार किया जा रहा है जिस परिपेक्ष में आज सहारनपुर निवासी मारगूब हसन और सफदर को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन-पत्र और आई कार्ड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ का भी उपभोक्ता संगठन के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने की