राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान, सरकारी बसों में फ्री में सफर करेंगी महिलाएं 1

राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए रक्षाबंधन के दिन फ्री बस सुविधा की घोषणा की है। यह योजना राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित की गई है, जिसमें महिलाओं और लड़कियों को रक्षाबंधन के दिन नि:शुल्क बस यात्रा का अवसर मिलेगा।

इस पहल का उद्देश्य बहनों को अपने भाइयों के साथ इस खास दिन को मनाने में मदद करना और राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस खास दिन में महिलाएं अपने भाइयों के घर जाने के लिए बस से आवागमन करती हैं, इसलिए भजनलाल शर्मा की इस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को ये सुविधा की घोषणा की है। बता दें कि इसके पहले गहलोत सरकार ने भी राखी के दिन महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात दी थी। अब भजनलाल सरकार ने भी इस रवायत को फॉलो करते हुए जिंदा रखा है।

पूरे राज्य में फ्री में घूमने की सुविधा

आपको बता दें कि इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा और इस दिन महिलाएं एवं लड़कियां फ्री में पूरे राज्य की सीमा में कहीं भी यात्रा कर सकेंगी। राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं और लड़कियां लाभान्वित होंगी।

निशुल्क यात्रा का टिकट होगा जारी

इस दिन राजस्थान रोडवेज बसों के परिचालक महिलाओं और लड़कियों को निशुल्क यात्रा का टिकट जारी करेंगे। प्रदेश सरकार के आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दिन की यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। हालांकि फ्री यात्रा की यह सौगात एसी, वोल्वों और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में नहीं दी जाएगी।

यह योजना राज्य सरकार की महिलाओं की सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का हिस्सा है। सरकार पहले भी महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर चुकी है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। नि:शुल्क बस यात्रा की यह सुविधा महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण कदम है।


[ad_2]
Exit mobile version