पाल लें यह बेशकीमती भैंस, कुछ महीनों में ही कर देगी मालामाल

आज के समय में पशुपालन का व्यवसाय काफी ज्यादा ग्रोथ कर रहा है। इसका कारण यह है की इस व्यवसाय में अब आम लोग भी आ चुके हैं। जब की पहले खेती किसानी करने वाले लोगों तक ही यह व्यवसाय सीमित था। इस कार्य में तगड़ी आमदनी होने के कारण अब आम लोग भी पशुपालन करने लगे हैं और अच्छी इनकम प्राप्त कर रहें हैं। यदि आप भी पशुपालन कर अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो यहां हम आपको भैंस की एक ऐसी नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जो आपको भरपूर दूध प्रदान करती है।

Best Farming

इसका दूध आपको काफी ज्यादा मुनाफ़ा कराता है। बता दें की इस नस्ल को जाफराबादी नस्ल कहा जाता है। एक्सपर्ट लोगों का मानना है की जाफराबादी नस्ल की भैंस इतनी मजबूत कदकाठी की होती है की वह शेर को भी सीढ़ी टक्कर दे देती है। इसके अलावा इस नस्ल की भैंस को गिर भैंस के नाम से भी जाना जाता है। आइये अब हम आपको इस नस्ल की भैंस की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जाफराबादी भैंस

आपको सबसे पहले हम बता दें की जाफराबादी भैंस गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में तथा गिर के जंगलों में सबसे ज्यादा मिलती है। यह भरपूर दूध देती है। इसी कारण इसको बहुत से लोग बाहुबली भैंस भी कहते हैं। इसके दूध में 8 फीसदी फैट होता है। अतः इसके दूध का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। बता दें की इस नस्ल की भैंस प्रतिदिन 30 से 35 लीटर दूध प्रदान करती है।

अतः आप इस भैंस को पालकर दूध की डेयरी खोल सकते हैं तथा तगड़ी आमदनी कर सकते हैं। इस भैंस का वजन 800 से 1000 किलोग्राम होता है तथा यह एक ब्यांत में 2,000 लीटर दूध देने में सक्षम होती है। इस प्रकार से देखा जाए तो यह भैंस व्यवसाय की दृष्टि से काफी लाभकारी है। अतः यदि आप दूध का व्यवसाय करना चाहते हैं तो जाफराबादी भैंस को खरीद कर तगड़ी आमदनी कर सकते हैं।

[ad_2]
Exit mobile version