अनंत अंबानी की शादी में बजा रविंद्र भाटी रो ठरको, लंघा पार्टी ने जमाया रंग 1

रविंद्र सिंह भाटी को कौन नहीं जानता। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक से भी बड़ी भीड़ का प्रतिनिधित्व करने वाले भाटी हार चुनाव हार गए। लेकिन चुनाव हारने के बावजूद भी युवाओं का दिल जीत गए। भाजपा को तीसरे नंबर पर लाने वाले रविंद्र सिंह भाटी वर्तमान में निर्दलीय विधायक हैं। रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय विधायक के रूप में शिव विधानसभा को विकास की डगर पर लाने का वादा किया है। जनता ने उन्हें अच्छा मत और समर्थन लोकसभा चुनाव में भी दिया। रविंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव में जातिगत वोट बैंक और भीतरघात का सामना करना पड़ा।
रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव में बहुत से गानें उन पर बनाए गए। लेकिन एक ही गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। ठरको सांग आज भी उसी तरह सूना जा रहा है। शादी ब्याह में भी रविंद्र सिंह सा रो ठरको, भाटी बन्ना सा रो ठरको सुनने को मिल जाएगा। लोग भी इस गानें पर जमकर झूमते नजर आते हैं। रविंद्र सिंह भाटी के लिए बना ये गाना आपको लंघा पार्टी द्वारा ही ज्यादातर सुनने को मिलेगा। ऑनलाइन भी आपको काफी वीडियो इस पर मिल जाएंगे।
अनंत अम्बानी की शादी में चला ठरको
वैसे तो अनंत अंबानी की शादी का न्योता रविंद्र सिंह भाटी को नहीं मिला हो, लेकिन उनका गाना बहुत धमाल मचा रहा है। अनंत अंबानी की पार्टी में देश विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इतनी लम्बे समय से शादी की तैयारियां हो रही है। शादी में देश विदेश से आये हुए मेहमान शादी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। यहां खान पान से लेकर एक से बढ़कर एक कलाकार भी अपना अभिनय दिखा रहे हैं। दुनिया के दिग्गज उद्योगपति भी शादी में शरीक हुए हैं। पूरा बॉलीवुड शादी में शामिल है।
रविन्द्र सिंह भाटी भले ही अंबानी परिवार के ब्याह में शामिल नहीं हुए हों लेकिन वहां भी उनका ही गाना बज रहा है। ठरको… ।pic.twitter.com/Wv0PBhxOgU
— Arvind Chotia (@arvindchotia) July 12, 2024
[ad_2]