‘अंबानी की शादी में बम’ पोस्ट ने मचा दिया हड़ंकप, मुंबई पुलिस हुई अलर्ट, यूजर की हो रही तलाश 1

नई दिल्ली। इन दिनों पूरी खबर अंबानी परिवार के यहां हुई शादी से भरी पड़ी है। इस शादी में देश विदेश से लेकर पूरे देश की बड़ी बड़ी हस्तिया शामिल हुई। पूरे रिति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक खबर ने खलबली पैदा कर दी है। जिसमें  इस शादी के बीच बम की धमकी भरे पोस्ट की खबर सामने आई है।

सोशल मीडिया साइट X पर एक यूजर ने “अंबानी की शादी में बम” पोस्ट करके मुंबई पुलिस को दहशत मे डाल दिया। पुलिस ने तुंरत इस पोस्ट की जांच करने के बाद संबंधित सोशल मीडिया यूजर की तलाश करने में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

अंबानी परिवार जब अपनी इस शाही शादी समारोह में व्यस्त था उस दौरान चारों ओर से पुलिस प्रशासन तैनात था। तभी वायरल हिए एक पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया जिसमें एक यूजर @ FFSFIR ने कमेंट करते हुए अंबानी की शादी में बम शब्द का प्रयोग किया है। इसके बाद किसी यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस बात की सूचना दी। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस इस पोस्ट से संबंधित सोशल मीडिया यूजर की तलाश कर रही है।

अभी तक डिलीट नहीं हुई पोस्ट

फिलहाल सोशल मीडिया वेबसाइट पर इन दोनों ही पोस्ट को डिलीट नहीं किया गया हैं मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अंबानी परिवार की सुरक्षा को देखते हुए मुंबई के बीकेसी में जिओ वर्ल्ड सेंटर के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को भी अलर्ट कर दिया गया, साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी इसकी सूचना दी गई।


[ad_2]
Exit mobile version