ये है नीरज चोपड़ा की फिटनेस का राज़, वर्कआउट के साथ डाइट पर भी रखते हैं खास ध्यान 1

पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल हांसिल करने के बाद नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए है। यह एक ऐसे एथलीट है जिनके बारे में काफी लोग जानना चाहते है। वैसे तो इनके करियर के बारे में सभी लोगो को मोटा मोटा पता है। लेकिन आज हम इनकी फिटनेस के बारे में आपको बताने वाले है। इनकी फिटनेस के बारे में काफी कम लोगो को पता है की आखिरकार नीरज चोपड़ा की इतनी शानदार फिटनेस का राज क्या है। नीरज चोपड़ा वर्कआउट के साथ साथ अपनी डायट पर भी ख़ास ध्यान रखते है। एक इंटरव्यू में नीरज ने खुद अपनी फिटनेस के राज खोले है जो आज के युवाओं को अपनाने चाहिए। आइये इस बार में विस्तार से जानते है।
नीरज चोपड़ा की डायट
नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया की उनकी दिन की शुरुआत नारियल पानी से होती है। वह सुबह उठते ही वर्कआउट के साथ साथ नारियल पानी पीते है। इसके बाद वह डायट में ब्राउन ब्रेड, फ्रूट्स, दलिया और व्हाईट एग लेते है। इसके अलावा ग्रिल्ड चिकन, पनीर, दही और चावल लेना पसंद करते है। नीरज ने बताया की उनके घर में ही उन्होंने भैंस और गाय को पाल रखा है और उनके ही दूध का सेवन करते है। नीरज ने आगे बताया की वह मिलावट वाली चीजों से दूर रहते है।
नीरज देसी तरीके से बनाते है अपनी बॉडी
नीरज चोपड़ा इंटरव्यू में बताया की हरियाणा के अधिकतर लोग खेती पर निर्भर है। जो गाँव में रहते है वह लोग दूषित खाने से दूर रहते है। जो नेचरल तरीके से खेती होती है या जहाँ से बिना मिलावट दूध मिलता है ऐसा ही अन्न और दूध लेना पसंद करते है। इसलिए हरियाणा के लोग मजबूत और ताकतवर होते है। नीरज चोपड़ा भी दूषित भोजन से दूर रहते है देसी तरीके से अपनी बॉडी बनाते है।
वर्कआउट भी करते है
नीरज चोपड़ा ने बताया की सिर्फ खाने से कुछ नही होता है अच्छी डायट के साथ वर्कआउट करना भी महत्वपूर्ण होता है। वह सुबह जल्दी उठकर जानकर वर्कआउट करते है वर्क आउट करने में वह कोई भी कमी नही रखते है।