मीठे की क्रेविंग को कम करने के लिए, घर पर इस तरह से बनाएं टेस्टी जलेबी 1

जलेबी, एक ऐसी मिठाई है जिसे हर कोई पसंद करता है। यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी मिठास और कुरकुरेपन के कारण लोकप्रिय है। कई जगहों पर जलेबी को विशेष नाश्ते के रूप में भी खाया जाता है।
अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है, तो आप घर पर ही स्वादिष्ट जलेबी बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर जलेबी बनाने की आसान विधि।
सामग्री
मैदा: 1 कप
बेसन: 2 बड़े चम्मच
दही: 1/2 कप
पानी: आवश्यकतानुसार
चीनी: 1 कप
पानी (चाशनी के लिए): 1 कप
केसर: 1 चुटकी
इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
तेल या घी: तलने के लिए
खाने का रंग (वैकल्पिक): 1-2 बूँद
बनाने की विधि
एक बड़े बाउल में मैदा, बेसन और दही डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर में गांठें न बनें।
बैटर को अच्छी तरह फेंटें और इसे 6-7 घंटे के लिए ढक कर रख दें ताकि यह अच्छे से फर्मेंट हो जाए।
एक पैन में चीनी और पानी मिलाएं और उसे उबालने के लिए रखें, जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो इसमें केसर और इलायची पाउडर डालें।
चाशनी को तब तक उबालें जब तक यह एक तार की चाशनी न बन जाए। इसे गर्म रखें। एक गहरी कढ़ाई में तेल या घी गरम करें।
फर्मेंटेड बैटर को अच्छी तरह मिलाएं। अगर बैटर बहुत गाढ़ा हो गया हो, तो थोड़ा पानी मिलाकर उसे सही कंसिस्टेंसी में लाएं। बैटर को एक पाइपिंग बैग या जलेबी बनाने की बॉटल में भरें।
गरम तेल में गोल-गोल आकार की जलेबियाँ बनाएं। जलेबियों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
तली हुई जलेबियों को तुरंत गरम चाशनी में डालें और कुछ सेकंड के लिए चाशनी में डूबने दें। चाशनी में से निकालकर जलेबियों को प्लेट में रखें।
गरमा गरम जलेबियों को तुरंत सर्व करें। आप इन्हें दूध या दही के साथ भी परोस सकते हैं।