मनु भाकर को जब इस इंसान नें तंज कसते कहा था- रंगबाजी तो ऐसे दिखा रही है, जैसे ओलंपिक में … 1

नई दिल्ली. भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ऐसी पहली खिलाड़ी बन चुकी है जिसने पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक नही बल्कि दो-दो मेडल डाले है। इससे पहले ऐसा कारनामा ओलंपिक इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। जिसमें एक खिलाड़ी ने एक ओलंपिक में दो मेडल हासिल किए हो। पेरिस में अपना दमदार जलवा दिखाने के बाद मनु भारत लौट चुकी है। और उनके सम्मान के लिए उन्हें कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जा रहा हैं। लेकिन इसके बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उनके कारनामें पर सवाल उठाता नजर आ रहा है।
पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दो कांस्य पदक पर अपना नाम अंकित किया है। उन्होंने सिंगल्स में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को पेरिस में पहला मेडल दिलाया। इसके बाद भी कांस्य पदक भी अपने नाम किया। भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल मिलाकर 6 मेडल जीते है। जो दो मनु भाकर के नाम रहे।
मनु भाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे रेड एफएम के रेडियो जॉकी पूरब ने इसे अपने इंस्टा पर शेयर किया है। जिसमें वो मनु से मजाक में कहते सुनाई दे रहे हैं। ऐसे रंगबाजी दिखा रही है जैसे ओलंपिक में एक नहीं दो-दो मेडल जीतकर आई है। मनु भाकर उनके पास खड़े होकर मुस्कुराती हुई नजर आती है।