Fashion
मखाने की चटपटी रेसिपी जो आपके नाश्ते को चार चाँद लगा देगी

मखाने हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। यह एक सुपरफूड्स है जिसके बारे में काफी कम लोगो को पता है। लेकिन जिन लोगो को पता है उनको इसके खाने का तरीका पता नही होता है। वैसे तो मखाने को पानी में भिगोकर काफी लोग खाते है। इसके अलावा काफी लोग इसे रोस्ट करके या भुनकर खाते है। लेकिन इस तरीके से मखाने खाने से स्वाद नही आता है और एक समय ऐसा आता है की हम मखाने से उब जाते है।
आज हम आपको मखाने की एक ऐसी चटपटी रेसिपी बताने वाले है। जिसे अगर आपने एक बना लिया तो बार-बार बनाकर खाओगे। आइये मखाने की चटपटी रेसिपी के बारे में जान लेते है।
चटपटा मखाने बनाने के लिए सामग्री
चटपटे मखाने बनाने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दी गई सामग्री को इक्कठा कर लेना है।
- मखाना आधा कप जितना
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा खीरा बारीक कटा हुआ
- 1/4 कप बारीक कटा हुआ कच्चा आम
- 1 छोटा चुकंदर कद्दूकस किया हुआ
- धनिया बारीक कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार लेना है
- काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- एक छोटी चम्मच नींबू का रस
- देसी घी शुद्ध 1 बड़ा चम्मच
- अनार 1/4 कप सजावट के लिए
मखाना चाट बनाने का तरीका
अब मखाना चाट बनाने के लिए नीचे बताया गया तरीका आजमाए।
- मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले गर्म तवे पर देसी घी डाले।
- इसके बाद मखाना डाले और भुन ले।
- अब रोस्ट किये मखाना एक बड़े बर्तन में लीजिए।
- इसके बाद इसमें आपको कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, प्याज, टमाटर, खीरा और कच्चा आम डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- अब ऊपर से थोडा सा नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर एक बार फिर से अच्छे से मिक्स कर ले।
- अब इस चाट को गार्निशिंग करने के लिए ऊपर से हरा धनिया, अनार के दाने डाले।
- अब इस मखाना चाट का खाकर मजा लीजिए आप भी खाए और मेहमान को भी खिलाए।
[ad_2]