Fashion

भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह के बैनर तले गुरुवार को शहरी क्षेत्र में आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया।

[ad_1]

 

भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह के बैनर तले गुरुवार को शहरी क्षेत्र में आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह के बैनर तले गुरुवार को शहरी क्षेत्र में आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया। बाद में पपरवाटांड स्थित समाहरणालय गेट पर झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। सबसे पहले महिला मोर्चा की बहने झंडा मैदान में एकत्रित हुई यहां से आक्रोश प्रदर्शन रैली की शुरुआत की गई जो शहरी क्षेत्र से होते हुए डीसी ऑफिस के गेट पर पहुंची। यहां महिलाओं ने जमकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गद्दी से इस्तीफा देने की मांग की। बताया गया की 1 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में महिला विरोधी झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन की जा रही है यह भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस बाबत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झूठ की सरकार है।

भाजपा के रघुवर दास के सरकार में महिलाओं के हित में जो भी योजनाएं चलाई गई थी उसे हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दी। आज संथाल परगना ओर पूरे राज्य की महिला बहन बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है महिलाओं का शोषण किया जा रहा है लेकिन इस सरकार की इसकी तनिक भी चिंता नहीं है। बताया कि यह सरकार सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करती है। इसी को लेकर आज आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और शालिनी वेसिकियार ने कहा कि जब से कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में तानाशाही बनी हुई है और महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।

रेली में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी , जिला महामंत्री उषा देवी,शालिनी बेसखियार ,पूनम प्रकाश ,रीना मंडल ,नीतू शोला , पिंकी कुमारी, सोनिया कोसिक,भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी पूर्व विधायक नागेंद्र महतो प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव,चुन्नू कांत ,दिनेश यादव ,विनय सिंह ,कामेश्वर पासवान,राजेश जायसवाल, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ,संदीप डंगैच ,मनोज सिंह, श्याम कुमार ,

सिकन्दर हेमब्रम ,नवीन सिन्हा ,जायनाथ राणा ,नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा , मुकेश जलान,संत कुमार लल्लू ,मिथुन चंद्रवंशी अमर सिन्हा श्यामल घोष नागेश्वर दास प्रकाश दास ,सुभाष चंद्र सिन्हा, रंजीत राय, राजेश गुप्ता ,अजय सिंह ,खीरोधऱ दास, गोपाल विश्वकर्मा आदि भाजपाई मौजूद थे।

[ad_2]

newspaperportal

An newspaperportal website is a platform dedicated to sharing information, insights, resources, and discussions related to various aspects of education. These websites serve as valuable resources for students, teachers, parents, educators, and anyone interested in learning about different newspaperportal topics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button