बेटे की दाई से पिता को हुआ प्यार, 20 साल बड़े से कर ली शादी
प्यार वाकई अंधा होता है, और इसका कोई बंधन नहीं होता। न उम्र का, न धर्म का, और न ही किसी अन्य सामाजिक परंपरा का। ऐसे कई किस्से हमारे सामने आते हैं जहां उम्र, जाति, और सामाजिक स्थिति की सीमाओं को पार करके लोग अपने दिल की सुनते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला अमेरिका में सामने आया है, जहां एक कपल की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है, फिर भी उनके बीच प्यार की गहराई अटूट है।
18 साल के लड़के की करती थी देखरेख
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिस्टल केचर 32 साल की हैं और वह न्यूयॉर्क में रहती हैं। उनको 52 साल के बेन से प्यार हो गया था जिसके घर पर वह दाई की नौकरी करती थी, क्रिस्टल का एक 3 साल का बेटा भी था।
बेन को समझती थीं बुरा
इस कहानी की शुरुआत एक घर से होती है, जहां एक महिला दाई के तौर पर काम करती थी। उसका काम था एक 18 साल के लड़के की देखरेख करना। वह अपने काम में पूरी तरह से व्यस्त थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। क्रिस्टल ने शुरूआत में बेन को बहुत रूड और बुरा व्यक्ति समझा था। लेकिन एक दिन उसने देखा कि बेन, उनके बेटे के साथ एक पिता की तरह खेल रहे थे और बस उनको ये बात काफी अच्छी लगी।
बेन के बेटे को पसंद नहीं था दोनों का रिश्ता
इसके बाद ही उन्होंने तय कर लिया कि वो बेन से शादी करेंगी और फिर धीरे-धीरे बेन को भी उनसे प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद साल 2022 में दोनों ने शादी की भी कर ली, पर बेन के 18 साल के बेटे साल को ये रिश्ता पसंद नहीं था। इस दौरान, उस महिला का दिल अपने मालिक के लिए धड़कने लगा, जो कि लड़के का पिता था। यह एक अनोखा और अप्रत्याशित प्यार था, लेकिन इसने दोनों को एक-दूसरे के करीब ला दिया।