Fashion

फिर से फैलने लगा Mpox, WHO ने बजाई हेल्थ इमरजेंसी की घंटी, जानो लक्षण और इलाज 1

पूरी दुनिया ने कोविड 19 का संकट देख लिया है। लेकिन दुनिया पर एक और बीमारी का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इस बीमारी का नाम एमपॉक्स (Mpox) बताया जा रहा है। हालाँकि यह बीमारी इन दिनों साउथ अफ्रीका में बड़ी जोर शोर से फ़ैल रही है। काफी लोग इस बीमारी के चपेट में आ चुके है। लेकिन अब साउथ अफ्रीका के बाहर भी अन्य देश में इस बीमारी के लक्षण लोगो में दिखाई दे रही है। इस वजह से WHO ने अपनी तरफ से हेल्थ इमरजेंसी की घंटी बजा दी है। अब अन्य देश को भी इस बीमारी से थोडा सावधान रहना होगा।

एमपॉक्स (Mpox) के खतरनाक

कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 से अभी तक एमपॉक्स (Mpox) बीमारी के 27,000 से ज्यादा केस सामने आ चुके है। इसमें 1100 लोगो की मौत का आंकड़ा भी सामने आया है। इस बीमारी के चपेट में आने के बाद अगर जल्दी रिकवरी नही होती है तो मौत भी हो सकती है। यह एक प्रकार का वायरस होता है जो धीरे धीरे करके फ़ैल रहा है। आइये इस बीमारी के कुछ लक्षण और बचने के उपाय भी जान लेते है।

एमपॉक्स (Mpox) के लक्षण

अगर बात की जाए एमपॉक्स (Mpox) बीमारी के बारे में तो यह एक से दुसरे में फैलने वाली संक्रमण बीमारी है। जैसे की अगर किसी एक व्यक्ति को एमपॉक्स (Mpox) होता है और कोई दूसरा व्यक्ति इसके संपर्क में आता है तो दुसरे वाले व्यक्ति को एमपॉक्स (Mpox) हो सकता है। इस बीमारी में हाथ, पैर, जननांगो, छाती और चेहरे के भाग पर दाने पड़ जाते है। यह दाने पड़ने के बाद बुखार, शरीर में दर्द और सिरदर्द आदि होता है। कई बार दुर्लभ मामले में यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।

क्या एमपॉक्स (Mpox) का इलाज

फ़िलहाल तो इसका कोई इलाज नही है। लेकिन माना जा रहा है की शुरुआती लेवल पर सिरदर्द या बुखार आदि होता है तो जल्द ही डॉक्टर से इन सभी बीमारी की दवाई ले लेनी चाहिए। इस बीमार में जरा सा भी रिस्क नही लेना चाहिए। एक्सपर्ट डॉक्टर कुछ सलाह या दवाई आदि दे सकते है।

 


[ad_2]

newspaperportal

An newspaperportal website is a platform dedicated to sharing information, insights, resources, and discussions related to various aspects of education. These websites serve as valuable resources for students, teachers, parents, educators, and anyone interested in learning about different newspaperportal topics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button