Fashion

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रह चुके नटवर सिंह अब हमारे बीच नही रहे। शनिवार की रात गुडगांव की मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली और दुनिया को अलविदा किया। नटवर सिंह का 95 साल की उम्र में निधन हुआ। इनका जन्म राजस्थान के भरतपुर में सन 16 मई 1929 के दिन हुआ था और नटवर सिंह भरतपुर के ही रहने वाले थे। काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नही था। इसलिए मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन इलाज के दौरान बढती हुई उम्र के चलते उनका निधन हो गया।

मनमोहन सिंह सरकार में थे विदेश मंत्री

दरअसल नटवर सिंह मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रहे चुके है। भारत में इन्होने विदेश मंत्री के तौर पर 2004 से 2005 तक कार्य संभाला था। नटवर सिंह के बेटे भरतपुर के नदबई से भाजपा विद्यायक के रूप में काम कर रहे है। आज दिल्ली में नटवर सिंह के अंतिम संस्कार होने वाले है। नटवर सिंह एक बार राज्यसभा सांसद और दो बार लोकसभा सांसद भी रहा चुके है।

नटवर सिंह का राजनितिक सफर

नटवर सिंह का राजनीति सफर 1953 से शुरू हुआ था। इस साल में वह भारत की विदेश सेवाओं में शामिल हुए थे। भारत के प्रतिनिधि के रूप में नटवर सिंह ने यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड में का किया। इसके बाद साल 1963 से 1966 के बीच में कई सारी संयुक्त राष्ट्र समिति में काम करके अपना योगदान दिया। इसके बाद साल 1966 में इंदिरा गांधी के अधीन प्रधानमंत्री सचिवालय में कार्य किया। सन 1971 से लेकर सन 1973 तक पोलैंड में भारत के राजदूत रहे इसके बाद साल 1980 से 1982 तक पाकिस्तान में भारत के राजदूत रहे।

नटवर सिंह को पद्म विभूषण से नवाजा गया

नटवर सिंह के काम को देखकर इनको पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है। साल 1984 में नटवर सिंह को पद्म विभूषण से नवाजा गया। नटवर सिंह एक अच्छे लेखक भी थे। ऐसा माना जाता है की नटवर सिंह नेहरु-गांधी परिवार के बहुत ही करीबी थे।

 


पत्रकारिता पैसा नहीं एक जूनून है। मैं शैलेष कुमार पिछले 7 वर्षों से विभिन्न मीडिया…
More by Shailesh Kumar

[ad_2]

newspaperportal

An newspaperportal website is a platform dedicated to sharing information, insights, resources, and discussions related to various aspects of education. These websites serve as valuable resources for students, teachers, parents, educators, and anyone interested in learning about different newspaperportal topics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button