पाकिस्तान में चूहों के लिए पास हुआ बजट, गरीबी में जी रही जनता

आपको पता होगा ही पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन अब उस पर एक और संकट आ गया है। असल में पाकिस्तान की संसद में चूहों ने काफी ज्यादा उत्पात मचाया हुआ है। चूहें वहां पर रखें हुए जरुरी दस्तावेजों को लगातार खा रहें हैं। इस स्थिति को रोकने तथा संसद भवन को चूहों के उत्पात से बचाने के लिए अब पाक प्रशासन ने नया कदम उठाया है। जिसके तहत अब पाक प्रशासन संसद भवन में शिकारी बिल्ली छोड़ने का प्रस्ताव दिया है। जिसके तहत 12 लाख पाकिस्तानी रुपये खर्च किये जाएंगे।
अरब न्यूज़ की खबर
बता दें की अरब न्यूज़ ने इस खबर को सांझा करते हुए लिखा है की पाकिस्तान की संसद में चूहों ने काफी उत्पात मचाया हुआ है। इनसे निपटने के लिए निजी संस्थानों की मदद ली जायेगी। संसद भवन में चूहों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और वे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट कर रहें हैं। रिपोर्ट में आगे लिखा गया है की असेम्बली तथा सीनेट दोनों ही सदनों में समान स्थिति हैं। चूहें न सिर्फ कागजात काट रहें हैं बल्कि कंप्यूटर की केबल की काट रहें हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए शिकारी बिल्लियों को छोड़ने तथा जाल बिछाने की योजना बनाई जा रही है।
इस प्रकार से पता लगा
संसद भवन में चूहों के उत्पात का पता उस समय लगा जब एक सरकारी समिति ने 2008 के एक दस्तावेज को हासिल करने के लिए प्रयास किया। उस समय देखा गया की बहुत से दस्तावेजों को चूहें लगातार नष्ट कर रहें हैं। बता दें की संसद भवन की दूसरी मंजिल पर अधिकांश दलों की बैठकें होती रहती हैं तथा संसदीय स्थायी बैठके भी वहीं होती हैं और इसी दूसरी मंजिल पर ही चूहों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन में इस स्थान पर भीड़ ज्यादा होने पर चूहें कम दिखाई पड़ते हैं लेकिन रात के समय वे खुलकर उत्पात मचाते हैं।
पाक अधिकारियों के विचार
पाक असेम्बली के नेता सफर सुल्तान का कहना है की यहां पर चूहों का आकार इतना बड़ा है की वे बिल्ली को भी निगल जाएं। वहीं दूसरी और एक अन्य अधिकारी का दिन के समय भले ही चूहें कम दिखाई पड़ते हों लेकिन रात के समय वे ऐसे दौड़ते हैं जैसे मैराथन कर रहें हों।
यहां के कर्मचारी इसके अभ्यस्त हो चुके हैं लेकिन यदि कोई नया व्यक्ति यहां आता है तो वह इन्हें देखकर डर जाता है। आर्थिक संकट से जूझ रहें पाकिस्तान की यह खबर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुकी है। हालांकि पाकिस्तानी जनता का कहना है की पाकिस्तानी सेना तथा नेताओं के बेसह हमेशा ही चूहे बिल्ली का खेल चलता रहता है लेकिन इस बार यह खेल संसद भवन में देखना काफी रोमांचक है।