दूध की नदी बहाने वाली भैंस, इसे पाल ले जल्दी बनेगे लखपति
![दूध की नदी बहाने वाली भैंस, इसे पाल ले जल्दी बनेगे लखपति](https://newspaperportal.com/wp-content/uploads/2024/08/दूध-की-नदी-बहाने-वाली-भैंस-इसे-पाल-ले-जल्दी-780x470.png)
पशुपालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसे आप साइड बिजनेस के रूप में कर सकते है। इससे आपको एक्स्ट्रा इनकम होती है कई बार तो पशुपालन बिजनेस ऐसा चल जाता है की आप फिर इसी बिजनेस पर फोकस करना शुरू कर देते है। अगर आप पशुपालन बिजनेस करने के बारे में सोच रहे है तो आपको थोडा पशु नस्ल का नॉलेज होना जरूरी है। जैसे की आप पशुपालन में कोई भैंस पालकर कमाई करना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की कौनसी नस्ल की भैंस पालनी चाहिए।
आज हम आपको भैंस की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने वाले है जिसे पालकर आप कम मेहनत में ज्यादा आय कर सकते है। इस नस्ल की भैंस अन्य नस्ल की भैंस की तुलना में ज्यादा दूध देती है। आइये ज्यादा दूध देने वाली नस्ल की भैंस के बारे में जान लेते है।
मुर्रा नस्ल की भैंस पाले
अगर आप पशुपालन बिजनेस करने के बारे में सोच रहे है तो आपको मुर्रा नस्ल की भैंस को पालना चाहिए। इस नस्ल की भैंस का दूध बहुत ही गाढ़ा और प्रोटीनयुक्त होता है। इसका दूध बच्चो के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा बड़े बूढ़े भी मुर्रा नस्ल की भैंस का दूध पीकर अपनी सेहत बना सकते है। इसके दूध में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते है।
मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान
मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान की बात की जाए तो इसका रंग अधिक काला और चमकीला होता है। इसके अलावा इस नस्ल की भैंस के सींग काफी बड़े और चौड़े होते है। जो लोग पशुपालन बिजनेस करते है अधिकतर लोग मुर्रा नस्ल की भैंस को ही पालना पसंद करते है। यह दूध भी काफी ज्यादा मात्रा में देती है। कम मेहनत में आपको ज्यादा मुनाफा करना है तो आप भी मुर्रा नस्ल की भैंस को पाल सकते है।
मुर्रा नस्ल की भैंस की कीमत
यह भैंस हरियाणा और पंजाब में अधिकतर पाई जाती है। अगर बात की जाए कीमत के बारे में तो इसकी प्राइस 60 हजार रूपये से लेकर 2 लाख रूपये तक हो सकती है। यह भैंस प्रति दिन 15 लिटर के करीब दूध दे सकती है।