दुबई के होटल का कमरा नंबर 2201 आज भी बना हुआ है रहस्य, उस रात क्या हुआ जो बना Sridevi की मौत का कारण!

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच में नही है लेकिन उनकी यादे आज भी लोगों के दिलों में समाई हुई है। 24 February 2018 की वो काली रात जब बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा की मौत ने सबको झकंझोर कर रख दिया था। हालांकि आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। कि उस दिन दुबई के होटल के कमरा नंबर 2201 में ऐसा क्या हुआ था जो उनकी मौत का कारण बन गया।
श्रीदेवी की आज यानि की 13 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। ऐसे में हम एक्ट्रेस की उस रात को याद करते है जब श्रीदेवी ने इस दुनिया से अंतिम विदाई ली थी। दरअसल एक्ट्रेस की मौत दुबई में उस समय हुई थी जब वो अपने परिवार की शादी अटेंड करने वहां पहुंची थी। और वही से उनकी मौत की खबर सामने आई थी।
बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एंड ब्यूटिफुल एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपनी सहेली मोना कपूर के पति बोनी कपूर से शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। वहीं एक्ट्रेस की मौत उस समय हुई थी जब उस कमरे में उनके पति बोनी कपूर भी मौजूद थे। लेकिन उन्हें भी अपनी पत्नि की मौत का अभास नही हुआ था। उनकी मौत की गुत्थी आजतक भी सुलझ नहीं पाई है.
खबरों की मानें तो एक्ट्रेस उस समय अपनी आने वाली एक फिल्म को लेकर काफी व्यस्त चल रही थीं। और उस दौरान वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत भी कर रही थी। लेकिन ब्लडप्रेशर की बीमारी के चलते डॉक्टर ने उन्हें स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के लिए मना किया था।
कहा जाता है इस डाइट को मना करने के बाद भी वो इस बात को नजरअंदाज करती रही है। जिसकी वजह से वजह से ही उस रात दुबई के कमरा नंबर 2201 में एक्ट्रेस की मौत हुई थी। वो अपने होटल रूम के बाथटब में मृत पाई गई थी। जिसके बाद उनके पति बोनी कपूर पर भी कई गंभीर आरोप लगे थे।