Fashion

दुनिया का सबसे लंबा और खूबसूरत पक्षी की फितरत है जहरीली, सांपो का करता है भोजन

नई दिल्ली।  हमारी धरती में कई तरह-तरह के जीव जंतु के साथ भांति भांति प्रकार  के पक्षी देखने को मिलते है। जो दिखने में काफी खूबसूरत होते है। इनके रंग बिरंगे पखों को देख हर किसी का दिल गदगद हो जाता है। लेकिन ये रंग बिरगें पक्षियो में कुछ का स्वाभाव बिल्कल शांत तो कुछ का काफी उग्र होता है। बहुत पक्षी शाकारहारी होते है तो कुछ मंसाहारी,जिनमें से कुछ पक्षी ऐसे बी है जिन्हें केवल जहरीले सांपो का भोजन करना ही अच्छा लगता है।

आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बता रहें हैं। धरती आसमान में दिखने वाले पक्षियों के मुकाबले काफी अलग और खतरनाक स्वाभाव के होते हैं। आज हम जिस पक्षी के बारे में आपको बताने जा रहे है उसका नाम “सेक्रेटरी बर्ड” है। यह दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है। यह अपने भोजन में कीड़े मकोड़ों के साथ सांपो का भोजन करना काफी पसंद करता है। इसी कारण इसे किलर क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

कहां पाया जाता है यह खतरनाक पक्षी

आपको बता दें की यह पक्षी अफ्रीका के घने जगंलो में आपको देखने को मिल सकता है। जहां घास के मैदान होते है ये उन इलाकों में अधिक पाए जाते हैं, जहां अधिक संख्या में सांप होते हैं. हालांकि ये पक्षी अपना अधिकांश समय आसमान में उड़ान भरने के बजाए जमीन पर रहकर ज्यादा बिताते हैं, उड़ान भरने में भी यह काफी अच्छे होते हैं। सांपो का शिकार यह बड़ी चालाकी से करता है। सेक्रेटरी बर्ड बबूल के पेड़ पर घोसला बनाकर रहते हैं। इनका जीवन 10 से 15 साल तक का होता है।

इंसान जितनी है लंबाई

आपको जानकर हैरानी होगी सेक्रेटरी बर्ड नमक इस पक्षी की ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट तक होती है। इसका कद इंसानों के बराबर लंबा होता है, इसके पतले पैर लंबे और काफी ताकतवर होते हैं। इसके पंख 6.9 फीट तक फैलते है। इस पक्षी का वजन 5 – 9.4 पौंड तक होता है। सांप के काटने के बाद भी यह पक्षी लगभग 100 किक तेजी से मार सकने में सक्षम होता है। यह पक्षी पलक झपकते ही सांपों का अंत कर देता है सांपो के अलावा यह पक्षी छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना पसंद करता है।


पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी…
More by Pratibha Tripathi

[ad_2]

newspaperportal

An newspaperportal website is a platform dedicated to sharing information, insights, resources, and discussions related to various aspects of education. These websites serve as valuable resources for students, teachers, parents, educators, and anyone interested in learning about different newspaperportal topics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button