दांतों में आ रही सड़न को दूर करने के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, टूटने से बच जाएगें दांत 1

नई दिल्ली। Oral Health: आज के समय दांतों का दर्द और उसमें सड़न का होना एक आम समस्या बन चुकी है। सहीखानपान ना होने के साथ दातों की सही देखरेख ना होने से समय से पहले दांतो का टूटना शुरू होजाता है। दांतों की सड़न या कैविटी (Tooth Cavity) से दांत गिरनीशुरू होजाते है। यदिआप अपने दातों को जमबूत और चमकदार बनाना चाहते है तो दांतों में पनपने वाली सड़न कोदूर करने के लिए आज ही सरसों के तेल (Mustard Oil) का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। आइए जानते है असरदार तरीका
दांतों की सड़न के घरेलू उपाय |
सरसों का तेल और नमक
दांतों की सड़न को दूर करने के लिए आप एक से दो बूंद सरसों के तेल (Mustard Oil) में चुटकी भर नमक डालकर दांतों की मसाज करें। नमक और सरसो के तेल से बने इस पेस्ट को दातों पर लगाने से सारी गंदगी साफ हो जाती है। और ये दर्द को कम करने का सबसे अच्छा असरदार तरीका है। सरसों के तेल में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल के गुण दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।.
लहसुन
दातों में हो रही सड़न को दूर करने के लिए लहसुन का सेवन करना भी असरदार तरीका साबित होता है। दांत पर लहसुन को कूटकर लगाया जा सकता है। लहसुन में मौजूद एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण इंफेक्शन को दूर करता है इसके लिए आप लहसुन को कूटकर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर दांतों पर लगा लें। कुछ मिनट बाद मुंह धोकर साफ किया जा सकता है।
लौंग का तेल
दांतों के लिए लौंग का तेल (Clove Oil) भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लौंग का तेल (Clove Oil) में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दातों की सड़न और दर्द को कम करने में मदद करते है। इसके लिए आप रूई को लौंग के तेल में डुबोकर दांतों पर लगाकर लें। इसके अलावा, आप लौंग को कूटकर इसका पाउडर भी दांतों पर रख सकते है।