Fashion

तिरंगा फहराने में पक्षी ने की मदद, वायरल वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान 1

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर देशभर में तिरंगे को फहराया गया। इस दिन बहुत से स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। आपने परेड के दौरान तैनात कुत्तो के बहुत से करतब भी इस दिन देखें ही होंगे। लेकिन क्या आपने किसी पक्षी को तिरंगा फहराते हुए देखा है। असल में इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्षी को आप तिरंगे को फहराने में मदद करते देख सकते हैं।

पक्षी ने की मदद

आपको बता दें की यह वीडियो केरल का बताया जा रहा है। काफी लोग इस वीडियो को देख कर हैरान हो रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की कुछ लोग तिरंगे को फहरा रहें हैं लेकिन उस समय तिरंगे की गांठ रस्सी खींचने पर नहीं खुली लेकिन इसी दौरान अचानक एक चिड़िया उड़कर आती है और रस्सी की गांठ को खोलकर फिर से उड़ गई। इसके बाद तिरंगा हवा में लहराने लगा।

वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें की यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर काफी लोग हैरान हो रहें हैं। इस वीडियो पर बहुत से लोग कमेंट भी कर रहें हैं। कई लोगों का कहना है की यह पक्षी नारियल के पेड़ पर बैठा था लेकिन वीडियो को कुछ इस प्रकार से रिकॉर्ड किया गया की उसे देखने पर ऐसा लगता है की जैसे पक्षी पेड़ के पास में आया था।

लोग कर रहें हैं कमेंट

इस वीडियो पर काफी लोग कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है की कुछ चीजें भावनाओं से समझना काफी आसान होता है न की विज्ञान की दृष्टि से। एक अन्य यूजर ने लिखा है की इस पक्षी को राष्ट्रीय पक्षी घोषित कर देना चाहिए। एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया है की यह तो गज़ब है, ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला है। एक यूजर ने लिखा है की पक्षी तिरंगे के पास आया ही नहीं बल्कि वह पीछे के नारियल के पेड़ की डाली पर बैठा हुआ है। कुल मिलाकर इस वीडियो पर काफी लोग अपने अपने विचार दे रहें हैं।


[ad_2]

newspaperportal

An newspaperportal website is a platform dedicated to sharing information, insights, resources, and discussions related to various aspects of education. These websites serve as valuable resources for students, teachers, parents, educators, and anyone interested in learning about different newspaperportal topics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button