तांत्रिक का काला जादू! लड़की के माथे में 77 सुइयां, डॉक्टर भी रह गए हक्के बक्के 1

नई दिल्ली। देश भले ही विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसके बाद भी लोगों के बीच अधविश्वास ज्यादा देखने को मिलता है। जिसके लिए वो ढोंगी साधु संतो की चपेट में आकर अपनी जिदंगी भी खतरे में डालने से बाज नही आते है। ऐसा ही एक मामला ओडिशा (Odisha) में देखने को मिला, जहां एक लड़की सिर पर 70 सुइयांमिली।
ओडिशा (Odisha) के बुर्ला में वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) के डॉक्टरों ने जादू-टोने के जाल में फंसी लड़की के सिर से 70 सुइयां निकालीं। मौत की जिंदगी लड़ रही लड़की के सिर से जब न्यूरोसर्जन (Neurosurgeon) की टीम ने फॉलो-अप सर्जरी की, तो सुइयों को देख उनके होश उड़ गए।
मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) के डॉक्टरों ने अब तक इस लड़की की दो सर्जरी की है जिसमें उस लड़की के सिर से 77 सुइयां निकाली जा चुकी हैं। अब डॉक्टर्स को मानना है कि उन चीजों की भी जांच की जाएगी, जिसके लिए इस लड़को को तांत्रिक के पास जाना पड़ा। डॉक्टर्स मानना है कि उसे किसी तरह का कोई साइकोलॉजिकल इश्यू था अब उसका इलाज चल रहा है।
अब वह खतरे से बाहर है, लेकिन ऑपरेशन के बाद लगभग एक सप्ताह तक उसे अस्पताल में रहना होगा.
बताया जा रहा है कि बोलनगीर में इचगांव की रहने वाली 19 साल की लड़की मां की मौत के बाद से अक्सर बीमार रहती थी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए उसने साल 2021 में एक तांत्रिक की शरण में गई। अचानक गुरूवार के दिन तेज सिर में दर्द हुआ, तब उसे भीमा भोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जब वहां के डाक्टर्स ने सीटी स्कैन किया तो उसके सिर में कई सुइयां धंसी पाई गईं। इसके बाद शुरुआत में डॉक्टरों ने आठ सुइयां निकालीं, इसके बाद जब हालत नही सुधरी तो उसे VIMSAR रेफर कर दिया। यहां 70 और सुइयां निकाली गईं।
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।