चील और बाज में कौन है सबसे बड़ा शिकारी, आसमान की ऊचांई से देख लेता है अपना शिकार
![चील और बाज में कौन है सबसे बड़ा शिकारी, आसमान की ऊचांई से देख लेता है अपना शिकार](https://newspaperportal.com/wp-content/uploads/2024/08/चील-और-बाज-में-कौन-है-सबसे-बड़ा-शिकारी-आसमान-780x470.png)
नई दिल्ली। आसमान में आपने कई रंग बिरंगे पक्षी देखें होगें। जो अपनी चहचहाट से और सुंदर पंखों से मन मोह लेते है। लेकिन इन सुंदर पक्षियों में ऐसे पक्षी होते है जो दिखने मे खूबसूरत होने के साथ इतने खतरनाक होते है कि आसमान में काफी ऊंचाई पर रहने के बाद भी ये अपने शिकार को जमीन पर आकर झपट लेते है। उनकी फुर्ती को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।
इन खतरनाक पक्षियों में पहला नाम चील और दूसरा नाम बाज का आता है। इन दोनों पक्षियों की नजर इतनी तेज होती है, ये काफी ऊंचाई से अपने शिकार को जमान पर देखकर शिकार कर जाते है। ये पक्षी करीब 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते है। इन शिकारी पक्षियों के तेज को देखते हुए ही बाज की फाइटर जेट बनाए गए हैं हालांकि इन दोनों पक्षियों में काफी कुछ अंतर देखने को मिलता है। आइए जानते है इन दोनों पक्षियों के बीच के अंतर के बारे में..
चील की खासियत
चील एक शिकारी पक्षी होने के साथ दूसरे पक्षियों की तुलना में अधिक ताकतवर वाला पक्षी माना जाता है। इसकी चोंच बड़ी और भारी सिर होता है। शरीर में यह काफी बड़ा होता है। वही बाज चील से कुछ छोटे होते हैं। चील अपनी रफ्तार के साथ साथ पैनी नजरों के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि चील की नजरें, इंसान की नजरों से 4 से 8 गुना ज्यादा तेज होती है।
चील में खतरों का सामना करने के लिए वो नए पंख, पंजे के साथ चोंच को उगाने की प्राकृतिक क्षमता होती हैष चील की एक खास बात ये भी है कि वो हमेशा अकेले उड़ान भरना पसंद करते हैं।
बाज की खासियत
चील की तरह बाज भी एक शिकारी पक्षी है। लेकिन वनावट और शिकारी तुलना में इतने तेज नहीं होते हैं। जहां चील अपने भोजन के लिए दूसरे जानवरों को मारकर खाते हैं तो वहीं बाज अपने भोजन के लिए दूसरे जानवरों की लाशों पर निर्भर होते हैं। बाज की सूंघने की क्षमता जबरदस्त होती है। बाज हमेशा झुंड में उड़ान भरते हैं। बाज के बारे में कहा जाता है कि इनकी नजर इतनी तेज होती है कि ये तीन किमी दूर से ही अपने शिकार को देख लेते है।