चीन के आसमान में नजर आए 7 सूरज, वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने किए ये कमेंट 1

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान में एक साथ सात सूरज दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो चीन के चेंग्दू शहर का बताया जा रहा है और इसे 18 अगस्त को एक महिला ने अस्पताल से शूट किया था। इस अद्भुत और रहस्यमय दृश्य ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे ब्रह्मांड का एक अनोखा नजारा माना, जबकि कुछ लोगों ने इसे चमत्कार कहा।
विज्ञान के दृष्टिकोण से देखें तो यह घटना एक प्राकृतिक प्रकाशीय घटना हो सकती है, जिसे ‘सन डॉग’ या ‘पारहेलिया’ कहा जाता है। यह तब होता है जब सूर्य की किरणें वातावरण में मौजूद बर्फ के क्रिस्टलों से गुजरकर प्रतिबिंबित होती हैं, जिससे सूर्य के कई प्रतिबिंब दिखाई देने लगते हैं। लेकिन इस मामले में एक साथ सात सूरज का दिखना एक असामान्य घटना है, जिसने लोगों के बीच कौतूहल और जिज्ञासा बढ़ा दी है।
हाल ही में वायरल हुए वीडियो में आसमान में एक साथ सात सूरज दिखाई देने का दृश्य वास्तव में एक ऑप्टिकल इल्यूजन और वर्चुअल इमेज का परिणाम है। यह वीडियो चीन के चेंग्दू शहर के एक अस्पताल में वांग नामक महिला ने खिड़की के अंदर से शूट किया था।
खिड़की की कांच के कारण नजर आ रहे 7 सूरज
असल में, यह अद्भुत नजारा खिड़की के कांच की विभिन्न लेयर्स के कारण उत्पन्न हुआ। खिड़की के कांच की प्रत्येक परत ने एक अलग सूर्य की छवि बनाई, और प्रकाश के अपवर्तन (लाइट रेफ्रैक्शन) के कारण वीडियो में एक साथ सात सूरज दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक सामान्य प्रकाशीय घटना है, जिसे ऑप्टिकल इल्यूजन के रूप में समझा जा सकता है।
Seven “suns”🌞appeared in the sky of Chengdu, SW #China‘s Sichuan on Monday. The stunning phenomenon is likely a result of light refraction and scattering. pic.twitter.com/iN4ejMlbIT
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) August 20, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स
इस वायरल वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “हमने आखिरकार ग्लोबल वार्मिंग के बारे में सच्चाई उजागर कर दी।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “चुंबकीय क्षेत्र गड़बड़” करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, एक एशियाई देश में लाइट के रिफ्रक्शन के परिणामस्वरूप एक साथ 7 सूरज दिखाई दिए थे।