घर पर ही बना डाला एक पहिये का इलेक्ट्रिक स्कूटर, इंजीनियर भी देखकर हुए हैरान

वर्तमान समय तकनीक है। आज के समय में एक से बढ़कर एक तकनीक हर क्षेत्र में आ रही है। जिसके कारण आम लोगों का जीवन काफी हद तक आसान बन रहा है। ऑटो के क्षेत्र की बात करें तो यहां भी आपको अब इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला चारो और दिखाई पड़ता है। इलेक्ट्रिक वाहनों में वर्तमान में दो पहिया तथा चार पहिया दोनों प्रकार के वाहन आ चुके हैं। लेकिन इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक पहिये वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को देख सकते हैं। ख़ास बात यह है की इस स्कूटर को हमारे ही देश के एक लड़के ने अपने घर पर तैयार किया है।
घर पर बना डाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
आपने देखा ही होगा की इलेक्ट्रिक वाहनों में अब तक दो तथा चार पहिया वाहन ही आये हैं लेकिन हालही में एक लड़के ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जिसके बाद बड़े बड़े इंजीनियर भी हैरान रह गए हैं। असल में इस लड़के ने एक पहिये के इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण किया है। ख़ास बात यह है की लड़के ने इस स्कूटर का निर्माण अपने घर पर ही किया है। आपको बता दें की इस लड़के ने सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण कबाड़ की चीजों से किया है। इस स्कूटर के वीडियो को यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है। जिसके बाद में वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया।
वायरल हुआ वीडियो
आपको जानकारी दे दें की दुनियाभर के इंजीनियर एक पहिये का वाहन बनाने में लगे हुए हैं लेकिन भारत के इस लड़के ने अपने घर पर ही एक पहिये का Single Wheel electric scooter का निर्माण कर डाला है। यूट्यूब पर इस स्कूटर का वीडियो इस समय काफी देखा जा रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है। वह हैरान हो रहा है। बता दें की इस स्कूटर के वीडियो को 2 साल पहले शेयर किया गया था और अब तक इस वीडियो के व्यूज 45 मिलियन से भी ज्यादा हो चुके हैं। आप इस वीडियो को Creative Science नामक चैनल पर देख सकते हैं।