गिर नस्ल की गाय से कमाएं बंपर मुनाफा, देती है रोजाना 30 से 80 लीटर दूध
पशुपालन बिजनेस आज के समय में काफी प्रोफेशनल बन चूका है। पहले के समय में गाँव में किसान भाई ही खेती के साथ साथ पशुपालन किया करते थे। लेकिन अब ऐसा नही रहा है पशुपालन बिजनेस एक हाई लेवल का बिजनेस बन चूका है। अब लोगो को पता चल गया है की इस बिजनेस से कम समय में पैसे वाला बन सकते है। इसलिए काफी लोग अब पशुपालन बिजनेस में रूचि रख रहे है। अगर आप भी पशुपालन बिजनेस करने के बारे में सोच रहे है तो आपको पता होना चाहिए की कौनसी नस्ल की गाय को पालना अच्छा होता है। आज हम गाय की एक ऐसी नस्ल के बारे में बात करने वाले है। जिसे पालकर आप बड़ी कमाई कर सकते है।
पशुपालन बिजनेस के लिए गिर गाय को पाले
पशुपालन बिजनेस में अधिकतर लोग गाय पालना पसंद करते है क्योंकि गाय के दूध की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। अब गाय में भी काफी सारी नस्ल होती है जिसमे से कुछ नस्ल की गाय कम तो कुछ नस्ल की गाय भर भर के दूध देती है। जो गाय ज्यादा दूध देने वाली होती है। वही गाय आपको कम मेहनत में बंपर कमाई करके दे सकती है। गाय की नस्ल में आपको गिर गाय को पालना चाहिए। यह गाय सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय मानी जाती है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है की गिर गाय प्रति दिन 30 से 80 लिटर दूध देने की क्षमता रखती है। यह गाय अधिकतर गुजरात राज्य में पाई जाती है।
गिर गाय की पहचान
गिर गाय दिखने में अन्य देशी गाय की तुलना में थोडा अलग दिखती है। इस गाय का सिर बड़ा और आँखे छोटी होती है। यह साइज़ में भी बड़ी और काफी आकर्षक होती है। इसके सींग कान के पीछे की साइड से बाहर आते हुए दीखते है।
गिर गाय के दूध के फायदे
गिर गाय का दूध हमारी सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इस गाय के दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। बच्चो और बुढो की सेहत के लिए भी गिर गाय का दूध काफी फायदेमंद माना जाता है।