गाय-भैंस से ज्यादा दूध देती है इस नस्ल की बकरी, एक महिने में कर देगी मालामाल 1
नई दिल्ली। भारत में लोग कृषि के साथ साथ पशुपालन का व्यवसाय भी दिल खोलकर करते है। जिससे वो घर पर दूध घी खाने के साथ साथ जमकर कमाई करते है। जिसमें ज्यादातर लोग गाय भैंस को पालना ज्यादा पसंद करते है। यदि आप छोटे स्तर से इस व्यवसाय को करना चाहते है तो बकरी पालन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। ऐसे में आप बीटल नस्ल की बकरी को जरूर पालें। ये बकरी भैंस और गाय के स्तर का दूध देने में सक्षम है। ऐइए जानते है इस बकरी की खासियत के बारे में..
बकरी की यह नस्ल देती है जमकर दूध
आपको बता दे कि लोग इस समय दूध से जमकर कमाई करने के लिए उन्नत नस्ल की बकरी बीटल को पालना सबसे अच्छा समझते हैं। इस नस्ल की बकरी दूध उत्पादन की क्षमता में आम बकरी से बहुत आगे है।
बीटल नस्ल की बकरी की खासियत
बीटल नस्ल की बकरी ज्यादातर पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर जिलों में ज्यादा पाली जाती है। इसी वजह से इसे अमृतसरी बकरी के नाम से भी जाना जाता है। इस बकरी को पालने से दूध के साथ मांस, भी अच्छा मिलता है. इसके चमड़े से मंहगे से मंहगे सामान बनाए जाते है।
बीटल नस्ल की बकरी की पहचान
बीटल नस्ल की बकरी समान्य बकरी से काफी अलग होती है। इसके पैर लंबे होने के साथ कान लटकते हुए होते हैं। पूंछ छोटी और पतली होती है। इसके सींग पीछे की ओर घुमावदार होते हैं. इस नस्ल के वयस्क बकरे का वजन 50 से 60 किलोग्राम एवं शरीर की लंबाई 86 सेमी वहीं वयस्क मादा बकरी का वजन 35 से 40 किलोग्राम तो लंबाई 71 सेमी तक होती है। यह बकरी प्रतिदिन 2 से 3 लीटर दूध देती है।