कोरिया में हो रही शादी में अफ्रीकी महिला ने हरियाणवी गानें पर किया शानदार डांस, स्टेप्स देख आप भी हो जाएंगे फिदा 1
नई दिल्ली। हमारे देश की संस्कृति से हर कोई जुड़ना चाहता है। जिसमें विदेशी लोग भारत की संस्कृति से ही जुड़ने के लिए इस ओर खीचे चले आते है। हमारे देश का रहन सहन से लेकर ब़ॉलीवुड की हिन्दी फिल्मों से लेकर गाने तक को लोग इतना पसंद करते है कि अपने यहां हो रही शादियों में भारतीय गानों पर थिरकते नजर आते है। ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक अफ्रीकन महिला भारतीय गाने में जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रही है।
अफ्रीकी महिला के परफार्मेंस को देख लोग उनके दिवाने हो चुके है।भारतीय यूजर्स भी महिला के जुनून को सलाम कर रहे हैं।
भले ही हमारे देश के पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवी गानें विदेसी लोगो के पल्ले ना पड़ते हो। लेकिन इसकी धुन उन्हे इतनी भा जाती है कि लोग समें भी थिरकने को मजबूर हो जाते है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अफ्रीकी महिला भी हरियाणवी गाने में खूबसूरत स्टेप्स देकर डांस करते नजर आ रही है।
इस महिला ने यह डांस अपनी दोस्त की कोरियन शादी में किया था। महिला का यह खूबसूरत डांस यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है।
ओ, लुक-छुप ना जावो जी…
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक अफ्रीकी महिला हरियाणवी गाने ओ, लुक-छुप ना जावो जी पर शानदार परफार्मेंस देते नजर आ रही है। महिला गाने के साथ अपने डांस के स्टेप्स को भी इतनी अच्छी तरह से पेश कर रही है। कि लोग उसके डांस को देख फिदा हुए जा रहे है। सारा सईद नाम की इस महिला ने अपने डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम sarahsaidd_ पर शेयर किया है जिसे लोग देखना बेहद पसंद कर रहे है।