आपको पता होगा ही की Vivo के फोन्स को भारत में काफी इस्तेमाल किया जाता है। हालही में खबर आयी है की Vivo जल्दी ही अपने एक धांसू फोन को भारत में लांच करने जा रहा है। इस फोन का नाम Vivo T3Pro 5G है। बता दें की 27 अगस्त को इस फोन को भारत में लांच किया जाएगा। इस फोन का एक पोस्टर भी कंपनी ने जारी किया है।
जिसमें इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी दी हुई है। बता दें की वीवो इंडिया की वेबसाइट पर एक माइक्रो वेबसाइट को तैयार किया गया है। जहां पर इस फोन की कुछ जानकारियां दी गई हैं। आइये अब आपको इस फोन एक फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
Vivo T3Pro 5G के ख़ास फीचर्स
आपको बता दें की कंपनी की और से इस फोन में काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। जानकारी दे दें की इसमें 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड स्क्रीन को दिया जाएगा। इसमें आपको T3 Pro स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया जा रहा है। जो इस फोन की परफॉर्मेंस के लिए काफी ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा इसमें एड्रेनो 720 GPU को लगाया गया है। इसमें आपको UFS 2.2 स्टोरेज के साथ LPDDR4x RAM दी जा सकती है। बता दें की यह फोन Android-बेस्ड Funtouch OS स्किन पर रन करेगा। इस फोन में 2 + 3 साल के अपडेट की सुविधा भी आपको दी गई है।
दमदार है बैटरी
इस फोन में आपको काफी दमदार बैटरी उपलब्ध कराई जा रही है। जो इस फोन को लंबा पावर बैकअप प्रदान करेगी। आपको बता दें की इस फोन में 80W चार्जिंग के साथ में 5,500mAh की पावरफुल बैटरी को दिया जा रहा है। फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो बता दें की इसमें T3 Pro 5G में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी लेंस दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिंग LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी आपको मिल सकता है। सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है।
जान लें कीमत
जानकारों के अनुसार Vivo T3 Pro 5G फोन भारत में 25 हजार रुपये से कम कीमत में लांच हो सकता है। हालांकि कंपनी ने इस फोन के सभी फीचर्स तथा कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। अतः यह कहना मुश्किल है की यहां बताये गए सभी फीचर्स इस फोन में दिए जाएंगे।