इस खास नस्ल की मुर्गी से करें लाखों की कमाई, महंगे अंडे और चिकन से बढ़ाएं मुनाफा

इन दिनों काफी लोग पशुपालन बिजनेस करने में रूचि रख रहे है। लोगो को पता चल चूका है की यह एक ऐसा बिजनेस से जिसे अगर ढंग से कर लिया तो महीने भर में लाखो की कमाई हो सकती है। पशुपालन में लोग गाय, भैंस, बकरी या मुर्गी जैसे पशु अधिकतर पालना पसंद करते है। अगर आप पशुपालन बिजनेस में मुर्गी पालन करना चाहते है तो आज हम आपको एक ऐसी नस्ल की मुर्गी के बारे में बताने वाले है। जिसका मांस और अंडा दोनों ही भारी डिमांड के साथ चल रहे है। इसके मांस और अंडे की कीमत भी काफी ज्यादा है। अगर आप इस नस्ल की मुर्गी पाल लेते है तो आपको जल्दी लखपति होने से कोई नही रोक सकता है।

कडकनाथ नस्ल की मुर्गी पाले

अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय करने के बारे में सोच रहे है तो आपको कडकनाथ मुर्गी पालनी चाहिए। जिसे आमतौर पर कडकनाथ मुर्गा के नाम से जाना जाता है। इसकी ख़ास बात यह है की इसके अंडे काफी महंगे बिकते है। इसके अलावा कडकनाथ मुर्गी के मांस की भारी डिमांड है।

कडकनाथ मुर्गा पालने का तरीका

कडकनाथ मुर्गे के लिए आपको रहने की अच्छी व्यवस्था करनी होगी। जैसे की अगर आपके पास खुली जमीन या फ़ार्म हाउस तो आप ऐसी जगह पर कडकनाथ मुर्गे को रख सकते है। इस नस्ल के मुर्गे को धुप ना लेगे ऐसी व्यवस्था भी करनी जरूरी है। आप अपने फ़ार्म में जालीदार पडदे लगाकर कडकनाथ मुर्गे को पाल सकते है।

कडकनाथ मुर्गे का आहार

कडकनाथ मुर्गो को आहार में आप सरसों की खली, चावल आदि प्रकार के धान दे सकते है। इससे इनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

बिजनेस करने का खर्चा

अगर आप कडकनाथ मुर्गा पालन करना चाहते है तो आपको लगभग 70 से 80 हजार रूपये का खर्चा हो सकता है। इतने रूपये में 50 चूजे आप पाल सकते है। साथ साथ उनका खाना भी इसी इन्वेस्टमेंट में आ जायेगा।

कितनी होगी कमाई

कडकनाथ मुर्गे के एक अंडे की कीमत 30 रूपये के करीब है। आप जितनी मुर्गी पालते है उतना ही अधिक आपको अंडे का उत्पाद होगा। अंडो में आपको 80% से ज्यादा का प्रॉफिट छुट सकता है।

 

 


पत्रकारिता पैसा नहीं एक जूनून है। मैं शैलेष कुमार पिछले 7 वर्षों से विभिन्न मीडिया…
More by Shailesh Kumar

[ad_2]
Exit mobile version