इस उपाय से कालसर्प योग से मिलेगा छुटकारा, महादेव की भक्ति में इस सावन हो जाए लीन

Sarp Dosh Nivaran जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं ज्योतिष आचार्य अक्सर समय-समय पर लोगों के आने वाले भविष्य के बारे में बताते रहते हैं। अगर आपके जीवन में इस समय बहुत ज्यादा उथल-पूथल मची हुई है तो हो सकता है कि आपके ऊपर सर्प दोष चल रहा हो। आइए जानते हैं सर्प दोष क्या होता है और इसके क्या लक्षण होते हैं।
अगर आपको बार-बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी असफलता ही मिल रही है और उसका कोई अच्छा परिणाम नहीं मिल रहा है तो इसका एक मुख्य कारण हो सकता है आपकी कुंडली में सर्प दोष। सर्प दोष का निवारण करने के लिए सावन का महीना बहुत ही अच्छा समय है।
सावन के महीने में मिल सकता है छुटकारा
सबसे पहले तो आपको बता दे सर्प दोष होता क्या है। अगर किसी व्यक्ति के जन्म के समय राहु केतु एक दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं और उसके बाद सभी सातों ग्रह एक ही और आ जाते हैं और सामने कोई ग्रह नहीं बचता है ऐसे में ग्रहों की दशा खराब हो जाती है। इसी बुरे समय को कालसर्प दोष कहा जाता है। इसके निवारण के लिए आप सावन के महीने में भोलेनाथ शंकर की पूजा और नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।
कालसर्प योग के लक्षण Sarp Dosh Nivaran
अगर आपके काम भी बनते बनते बिगड़ जाते हैं तो हो सकता है आप भी इसी कालसर्प योग से परेशान हो। आपको बता दे इसके लक्षण यह है कि कोई भी काम बिना बाधा के पूरा नहीं होता है। फिर चाहे आप शिक्षा के संबंध की बात कर रहे हो या नौकरी कारोबार आपको कोई ना कोई अड़चन का सामना करना ही पड़ता होगा। केवल इतना ही नहीं बल्कि यहां तक की पारिवारिक संबंध और प्रेम संबंधों के क्षेत्र में भी आपको परेशानी होती होगी। यह सभी लक्षण कालसर्प योग के हैं।
सावन में करें ये अचूक उपाय
सावन के महीने में नाग देवता काफी प्रसन्न रहते हैं इसलिए इस महीने का आप भरपूर लाभ उठा सकते हैं। सावन महीने की सोमवार को यदि आप भगवान शिव को चांदी या पांच धातु के नाग नागिन का जोड़ा अर्पित करते हैं तो कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसी के साथ ही सोमवार के दिन भोलेनाथ के साथ-साथ नाग देवता की भी पूजा करना शुभ होगा।
इसके अलावे अगर आप कोई और उपाय करना चाहते तो आप सावन सोमवार पर पंचामृत और गंगाजल मिलकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव को 108 बेलपत्र अर्पित करें। इससे भी बहुत अच्छा लाभ मिलेगा और आपकी कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष खत्म हो जाएगा।