अमित शाह ने भ्रष्टाचार पर JMM और कांग्रेस को घेरा, झारखंड विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद

Amit Shah In Ranchi: रांची-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार को लेकर झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) व कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सबसे भ्रष्ट है. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा नक्सलवाद से पीड़ित रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड-बिहार को नक्सलवाद से मुक्ति दिलायी.
अमित शाह ने भ्रष्टाचार पर कांग्रेस व झामुमो को घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सबसे भ्रष्ट है. कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपए मिलता है. एक मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ रुपए मिलता है. कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और झामुमो भी उनके साथ है.
Also Read: Amit Shah Ranchi Visit: अमित शाह ने झामुमो व कांग्रेस पर साधा निशाना, झारखंड विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद