अपने खेत में इस फसल की खेती करने से रोज करें हजारों की कमाई, सोना उगलती है ये फसल 1

अब किसान परपंरित खेती को छोड़ मुनाफे को बढ़ाने फसलों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे है। जिसमें सबसे ज्यादा पैदावार के साथ अच्छी आमदनी मौसमी फसलों पर ज्यादा हो रहा है। अब लोग धान, गेहूं और मक्का जैसी पारंपरिक फसलों की जगह सब्जियों की खेती करना ज्यादा पसंद कर रहे है। इन सब्जियों को लगाने से लगातार आमदनी का साधन बना रहता है।
समस्तीपुर के एक किसान ने अपनी सवा बीघा से जमीन पर परवल की खेती की। कम लागत में लगी ये सब्जियां आज खेत में सोना उगल रही है इस खेती से समस्तीपुर जिले के लखनपुर गांव के किसान प्रमोद कुमार सिंह रोज अच्छा मुनाफा हो रहा हैं।
प्रमोद सिंह अब इस खेती से प्रतिदिन एक क्विंटल से ज्यादा परवल ₹30 प्रति किलो के हिसाब से थोक बिक्री कर रहे है। जिसमें पूरा खर्च काटने के बाद प्रतिदिन 2000 के करीब का मुनाफा हो जाता है। इसके अलावा खेत में मौसम के हिसाब से अलग-अलग सब्जियां उगाने से कमाई का दौर रूकता नही है बल्कि तेजी से चलता जाता है।
आज के समय में सब्जियें के भाव तेजी से बढ़ रहे है। फिर चाहे बात आलू प्याज की हो फिर टमाटर की, इन सभी सब्जियों को लगाकार आप रोज की कमाई कर सकते है।